PM Modi In Mumbai | Global Fintech Fest 2026 Inauguration Live Update


मुंबई38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करने के बाद पीएम ने फेस्ट को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने मंगलवार शाम ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन किया। पीएम ने कहा- UPI भारत के विकास की कहानी है। 10 साल पहले बैंक अकाउंट फिंगर टिप पर लाने पर किसी को यकीन नहीं था, लेकिन आज ये हकीकत बन चुका है। उन्होंने कहा-

QuoteImage

हमें उन देशों में भी UPI का विस्तार करना चाहिए, जिनके साथ भारत व्यापार करता है। भारत और सिंगापुर के बीच UPI से लेन-देन करना उतना ही आसान हो गया है, जितना दो भारतीय शहरों के बीच होता है।

QuoteImage

पीएम के स्पीच की पांच बड़ी बातें…

  • पीएम ने कहा- आज दुनिया संघर्षों और अनिश्चितताओं के दौर से गुजर रही है। ऊर्जा और वस्तुओं की आपूर्ति श्रृंखलाओं पर दबाव है। यह स्थिति कई महीनों से बनी हुई है, और अप्रैल से जून की तिमाही विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण रही है। ऐसे समय में, जब भारत 7.8% की दर से विकास करता है, तो विश्व को एक नया विश्वास मिलता है।
  • हमारी संप्रभु रेटिंग भारत में बढ़ते भरोसे का एक और उदाहरण है। हाल ही में, जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की संप्रभु रेटिंग को ‘ए’ श्रेणी में अपग्रेड किया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि यह तीन दशकों, यानी 30 वर्षों के बाद संभव हुआ है।
  • भारत की फिनटेक गाथा अद्भुत रही है। यूपीआई इसका एक बड़ा उदाहरण है। यह इतना बड़ा परिवर्तन है कि जब भी फिनटेक पर चर्चा होगी, यूपीआई के बिना यह अधूरी होगी।
  • दस साल पहले, जब मैं कहता था कि आपका बैंक आपकी उंगलियों पर होगा, तो कुछ लोगों को यह असंभव लगता था। मैं जानकार लोगों की बात कर रहा हूं; उनके चेहरे याद कीजिए। जिस समय हम यहां बैठे हैं, लगभग 50,000 यूपीआई लेनदेन हो चुके होंगे।
  • फिनटेक सम्मेलन में हर बार भाग लेने के साथ विकसित भारत के लक्ष्य में उनका विश्वास और मजबूत होता जा रहा है। “जब भी मैं यहाँ आता हूं, मुझे और अधिक ऊर्जा मिलती है, अधिक युवा दिखाई देते हैं तो संभावनाओं का दायरा बढ़ता हुआ दिखाई देता है। ऐसा लगता है जैसे जोखिम लेने की क्षमता पर बोझ कम हो रहा है और सपने साकार होते नज़र आ रहे हैं।

फेस्ट का निरीक्षण करते हुए पीएम मोदी।

पीएम मोदी ने लगातार तीसरी साल फेस्ट का शुभारंभ किया।

2020 में शुरू हुआ था ग्लोबल फिनटेक फेस्ट

GFF को 2020 में आकार दिया गया था। इसमें नीति, नियम, तकनीक और उद्योग से जुड़े लोग एक मंच पर साथ आते हैं। केंद्रीय बैंक, वित्तीय संस्थान, टेक कंपनियों समेत कई वैश्विक विशेषज्ञ इकोनॉमी पर चर्चा करते हैं।

इसका मकसद डिजिटल पेमेंट और वित्तीय समावेशन में भारत की भूमिका मजबूत करना और नई संभावनाओं को जमीनी असर में बदलना है।

——————-

पीएम मोदी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

PM मोदी का जेन-जी संवाद, धुरंधर के गाने पर एंट्री:अगले साल 7 राज्यों में चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया। इस कार्यक्रम के लिए 6 हजार युवाओं को बुलाया गया था। मोदी ने युवाओं से झूठे दावों और भ्रामक बातों से बचने की अपील की। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!