India-US War Exercise Live Firing Drill


  • Hindi News
  • Career
  • India US War Exercise Live Firing Drill | Railway Project Approved

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास में M777

  • 20 सितंबर को भारत-अमेरिका सेनाओं के ‘युद्ध अभ्यास 2026’ में M777 तोपों से लाइव-फायरिंग ड्रिल की।
  • M777 155 मिमी/39-कैलिबर की एक हल्की तोप है, जिसे पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में आसानी से तैनात किया जा सकता है।
  • ये युद्ध अभ्यास राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 16 सितंबर से शुरू हुआ है।
  • इस सैन्य अभ्यास में अमेरिकी सेना की ओर से ‘आर्कटिक एंजेल्स’ एलीट यूनिट ने हिस्सा लिया।
  • इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य माउंटेन वॉरफेयर यानी पहाड़ी युद्ध कला रेगिस्तानी युद्ध कौशल दोनों को ही बढ़ाना है।
  • ये इस ‘युद्ध अभ्यास’ का 22वां संस्करण है। पहली बार दो अलग-अलग थिएटर राजस्थान के रेगिस्तान और उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में युद्ध अभ्यास किया जा रहा है।
  • इस ‘युद्ध अभ्यास’ की शुरुआत 2004 में हुई थी। 2026 का अभ्यास अपनी तरह का विशेष संस्करण है।
  • इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी और संयुक्त सैन्य क्षमता को मजबूत करना है।
  • अभ्यास में ड्रोन और काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर तथा निगरानी क्षमताओं का भी अभ्यास शामिल है।

इस अभ्यास में ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्र में अक्लिमेटाइजेशन, लॉजिस्टिक्स और इन्फैंट्री ऑपरेशन का अभ्यास किया जा रहा है।

2. भारत साउथ अफ्रीका के बीच आर्मी- टू- आर्मी वार्ता हुई

  • 19 सितंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहली आर्मी- टू- आर्मी स्टाफ टॉक (AAST) यानी सैन्य वार्ता आयोजित होने की जानकारी मिली।
  • इस वार्ता में दोनों देशों ने ट्रेनिंग के आदान-प्रदान और जॉइंट कैपिसिटी बिल्डिंग पर डिफेंस सिक्योरिटी को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
  • इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के प्रतिनिधि मण्डल ने इंडियन आर्मी की (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का भी दौरा किया।
  • साथ ही 505 आर्मी बेस वर्कशॉप का भी दौरा किया और स्वदेशी टेक्नोलॉजी और सैन्य आधुनिकीकरण की जानकारी ली।
  • आपको बता दें कि यह पहली स्टाफ वार्ता दोनों देशों के बीच भविष्य के दीर्घकालिक रक्षा सहयोग की मजबूत नींव रखती है।
  • ये वार्ता भारत-साउथ अफ्रीका के मिलिट्री टू मिलिट्री रिलेशन्स को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही।
  • दोनों देशों के बीच औपचारिक रक्षा सहयोग 1996 में शुरू हुआ था। 2000 में डिफेंस को-ऑपरेशन पर MoU को आगे बढ़ाया था।

ये भारत-साउथ अफ्रीका के बीच ये पहली आर्मी- टू- आर्मी (AAST) स्टाफ वार्ता है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. एशियन गेम्स के पहले दिन भारत ने 2 सिल्वर मेडल जीते

  • 20 सितंबर भारत ने एशियन गेम्स के पहले दिन 2 सिल्वर मेडल जीते। वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद की जोड़ी ने ये मेडल जीते।
  • इसके साथ ही वलारिवन ने 10 मीयर एयर राइफल इवेंट में शूटिंग में 252.4 अंक के साथ अपना पहला इंडिविजुअल सिल्वर मेडल जीता।
  • सोनम 634.1 अंकों के साथ भारत की टॉप स्कोरर रहीं। उनके बाद इलावेनिल ने 633.5 अंक हासिल किए और विदर्शा ने 630.4 अंक हासिल किए।
  • इलावेनिल और सोनम ने इंडिविजुअल फाइनल के लिए भी क्वालिफाई किया है। उनके स्कोर ने उन्हें फाइनलिस्ट की लिस्ट में जगह दिलाई।
  • भारत 1898 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहा। इस इवेंट में चीन ने गोल्ड और जापान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद की तिकड़ी ने ये मेडल जीते हैं।

4. 46वें FIDE चेस ओलंपियाड में भारत ने क्वालिफाई किया

  • 20 सितंबर को उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे 46वें FIDE चेस ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम ने स्पेन को 3-1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।
  • डी. गुकेश ने स्पेन के फॉर्मर वर्ल्ड चैंपियनशिप चैलेंजर अलेक्सी शिरोव को हराया।
  • इसके साथ ही अर्जुन एरिगैसी ने भी जीत दर्ज की और आर. प्रज्ञानानंदा और निहाल सरीन के मुकाबले ड्रॉ रहे।
  • इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपना परफेक्ट 4/4 मैच रिकॉर्ड बरकरार रखा। अब अगले राउंड में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा।
  • चेस ओलंपियाड का आयोजन इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) करता है। इसका हेडक्वाटर्र लुसाने, स्विट्जरलैंड में है।

भारत के प्रमुख खिलाड़ियों में डी. गुकेश, अर्जुन एरीगैसी और आर. प्रागनानंदा हैं।

प्रोजेक्ट (PROJECT)

5. 200 करोड़ के रेल इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली

  • 19 सितंबर को इंडियन रेलवे ने सेंट्रल रेलवे के सोलापुर डिवीजन के सात स्टेशनों पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग लगाने को मंजूरी दी है।
  • भारतीय रेल ने मध्य रेलवे के सोलापुर डिवीजन के 7 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की व्यवस्था को मंजूरी दी है।
  • इस प्रोजेक्ट पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से ट्रेनों के ऑपरेशन और सिग्नलिंग व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने में मदद मिलेगी।
  • इस प्रोजेक्ट में हाई डेंसिटी नेटवर्क 7 रूट पर मोहोल, मुंधेवाड़ी, बाले, सोलापुर, होटगी जंक्शन-होटगी ए केबिन, शाहबाद और वाडी जंक्शन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग लगाना शामिल है।
  • इन जगहों पर कवच, ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग और सेंट्रलाइज्ड ट्रैफिक कंट्रोल के काम पहले ही मंजूर किए जा चुके हैं।
  • रेल मंत्री ने कहा कि ये आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम पूरे डिवीजन में रेलवे सिग्नलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगा और स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम ‘कवच’ को लागू करने में मदद करेगा।
  • इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग एक आधुनिक कंप्यूटर-बेस्ड सिग्नलिंग सिस्टम है, जो पारंपरिक रिले-बेस्ड इंटरलॉकिंग की जगह लेता है।
  • ये पॉइंट्स और सिग्नल्स पर ज्यादा भरोसेमंद कंट्रोल देता है, खराबी का पता लगाने और उसे ठीक करने में तेजी लाता है, मेंटेनेंस को आसान बनाता है और ट्रेनों के बेहतर संचालन में मदद करता है।

आज का इतिहास

  • 1857 में अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर ने अंग्रेजों के सामने आत्मसमर्पण किया। जिन्हें बाद में रंगून भेज दिया गया।
  • 1949 में विलय संधि के बाद मणिपुर भारत का अंग बना।
  • 2020 में दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 10 बार चढ़ने वाले नेपाल के मशहूर पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का निधन।

———————–

ये खबर भी पढ़ें..

19 सितंबर के करेंट अफेयर्स:जिम्बाब्वे के तवेंगवा ICC के नए वाइस चैयरमेन, HAL ने भारतीय सेना को LCA तेजस विमान सौंपे

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!