Ahmedabad Honor Killing Case | Father And Son Murder Daughter


अहमदाबाद13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

22 साल की सोफिया निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट थी।

अहमदाबाद में 22 साल की सोफिया की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पिता मोहम्मद फारूक और भाई मोहम्मद हाबिल को गिरफ्तार किया है। दोनों को शक था कि सोफिया का किसी युवक से रिश्ता था। पुलिस के मुताबिक, इसी शक में दोनों ने हत्या की साजिश रची।

12 अगस्त की रात सोफिया का शव सड़क पर मिला था। पास में बाइक पड़ी थी और उसका भाई घायल हालत में मिला। भाई ने पुलिस को बताया कि अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे सोफिया की मौत हो गई।

पुलिस ने जब दुर्घटना की जांच शुरू की तो मामला हत्या का निकला। पुलिस के मुताबिक, पिता और भाई ने पहले सोफिया के सिर पर हथौड़े से वार किए और फिर शव को सड़क पर रखकर हत्या को हिट एंड रन हादसा दिखाने की कोशिश की।

मोहम्मद फारूक और मोहम्मद हाबिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

CCTV फुटेज में दुर्घटना के सबूत नहीं

पुलिस को हादसे वाली जगह पर किसी दुर्घटना के सबूत नहीं मिले। CCTV फुटेज में भी उस जगह कोई दूसरा वाहन दिखाई नहीं दिया।

इसके बाद पुलिस ने हाबिल से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ के दौरान हाबिल ने पिता मोहम्मद फारूक के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली।

बेटी का वीडियो वायरल होने से नाराज थे पिता-भाई

पुलिस के मुताबिक, सोफिया बापोल इलाके के निजी हॉस्पिटल में रिसेप्शनिस्ट थी। करीब तीन महीने पहले सोफिया का एक युवक के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इसे लेकर पिता और भाई नाराज थे।

पुलिस के मुताबिक साजिश के तहत हाबिल और फारूक बाइक से उस हॉस्पिटल गए, जहां सोफिया काम करती थी। लौटते समय दोनों सोफिया को बाइक पर साथ ले गए। हाबिल अपने साथ हथौड़ा लेकर गया था।

रास्ते में बाइक को गेलजीपुरा गांव के पास एक सुनसान कच्ची सड़क पर मोड़ दिया, जहां हाबिल ने बहन के सिर पर हथौड़े से तीन बार वार किए। सोफिया के बेहोश हो जाने पर उसे बाइक से नीचे फेंक दिया और हथौड़े से उसके सिर पर दो और वार किए।

इसके बाद सोफिया के शव को वापस मुख्य सड़क पर लाकर रख दिया। बाइक में भी तोड़-फोड़ कर वहां पटक दिया ताकि इसे दुर्घटना दिखाया जा सके। पिता पैदल वहां से निकल गया।

इसके बाद हाबिल ने पुलिस को सूचना दी। दावा किया कि गेलजीपुरा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

———————————

ये खबर भी पढ़ें:

गुजरात पुलिस ने क्राइम रिक्रिएट सीन पर आरोपी को पीटा; VIDEO: रस्सी से बांधा फिर घसीटा

शनिवार को महिला की हत्या और आरोपी की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ।

गुजरात के भावनगर में अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी फैजल की पुलिस ने सरेआम पिटाई कर दी। पुलिस आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए उसी बस स्टैंड पर लेकर पहुंची थी, जहां उसने महिला पर हमला किया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!