अबोहर संजय वर्मा हत्याकांड: जोधपुर मेंदो शूटर गिरफ्तार:प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी राजेंद्र बिल्ला व जसकरण कट्टा जल्द लाएगी पुलिस
फाजिल्का जिले के अबोहर के प्रसिद्ध कपड़ा कारोबारी संजय वर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने मामले में फरार चल रहे दो कथित मुख्य शूटरों को जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेंद्र उर्फ बिल्ला और जसकरण उर्फ करण कट्टा के रूप में हुई है। दोनों को जल्द ही अबोहर लाकर पंजाब पुलिस के हवाले किया जाएगा। कपड़ा कारोबारी संजय वर्मा की हत्या 7 जुलाई 2025 को अबोहर के भगत सिंह चौक स्थित उनके शोरूम के बाहर कर दी गई थी। संजय वर्मा जैसे ही अपनी कार से उतरकर शोरूम की तरफ जा रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। मुठभेड़ में मारे गए थे दो आरोपी इस चर्चित हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में शामिल दो आरोपी रामरतन और जसप्रीत सिंह पहले ही पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं, जबकि अन्य सहयोगियों को पंजाब और अन्य राज्यों से गिरफ्तार किया गया था। जुलाई 2025 में पुलिस ने मध्य प्रदेश से भी दो आरोपियों को काबू किया था, जिन पर शूटरों को वित्तीय मदद पहुंचाने का आरोप था।
लंबे समय से चल रहे थे फरार जनवरी 2026 में जारी पुलिस रिपोर्ट के अनुसार शक्ति, राजेंद्र उर्फ बिल्ला और जसकरण उर्फ कट्टा इस हत्याकांड के मुख्य शूटरों के रूप में नामजद थे। घटना के बाद से ही ये आरोपी पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार चल रहे थे, जिन्हें अब राजस्थान से दबोच लिया गया है।
Source link

