नरसिंहपुर; स्वच्छता अभियान, कलेक्टर ने किया श्रमदान:जिला अस्पताल के पास की गंदगी हटाई, नागरिकों को दिया साफ शहर का संदेश




नरसिंहपुर शहर में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला अस्पताल के पास मेन रोड पर जमा गंदगी और कचरे को साफ किया गया। अभियान में पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल और कलेक्टर रजनी सिंह ने खुद श्रमदान किया। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और इसमें अपनी भागीदारी देने का संदेश दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और छात्र-छात्राओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर सड़क किनारे और आसपास के इलाकों से कचरा हटाया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक जगहों पर कचरा न फेंकें और साफ-सफाई बनाए रखें। अधिकारियों ने बताया कि कोई भी शहर सिर्फ प्रशासन के प्रयासों से साफ नहीं रह सकता, बल्कि इसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। इस अभियान का मकसद स्वच्छता को एक जन आंदोलन बनाना था। स्वच्छता अभियान की अन्य तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!