सासनी बिजलीघर में विश्वकर्मा जयंती आयोजित:मशीनों, औजारों और विद्युत उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की




हाथरस के सासनी कस्बा स्थित मुख्य बिजलीघर परिसर में भगवान विश्वकर्मा जयंती का त्योहार हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विशेष पूजा-अर्चना कर देश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि के साथ-साथ सुचारू विद्युत आपूर्ति की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी (एसडीओ) आशीष रत्न ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण करके किया। इसके बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मशीनों, औजारों और विद्युत उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के उपरांत उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसडीओ आशीष रत्न ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का पहला इंजीनियर और वास्तुकला का देवता माना जाता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि निर्माण केवल भौतिक नहीं, बल्कि मानसिक, सामाजिक और सांस्कृतिक भी होता है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारी हर परिस्थिति में जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं, और आज का दिन तकनीकी कौशल व नवाचार के प्रति समर्पण को दोहराने का है। समारोह के दौरान अवर अभियंता (जेई) अमित, मुनेंद्र चौधरी, वासुदेव, योगेंद्र, विपिन, यतेंद्र कुमार, शकील, आशीष, धर्मेंद्र, शिवाजी और अंकित सहित बिजलीघर के तमाम लाइनमैन और तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे। पूजा संपन्न होने के बाद सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!