फिरोजाबाद में टैंकर ने छात्रा को रौंदा:स्कूल जाते समय टक्कर मारी, मौके पर ही मौत
फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में 17 साल की छात्रा की जान चली गई। वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। एटा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने उसे रौंद दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। फतेहपुर गांव के मानपाल की बेटी संगीता (17) सोमवार सुबह करीब आठ बजे साइकिल से स्कूल जा रही थी। वह सड़क पर थी, तभी एटा की तरफ से एक दूध का टैंकर तेजी से आया। टैंकर अनियंत्रित हो गया और उसने संगीता को टक्कर मारकर रौंद दिया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि संगीता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दूध के टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संगीता की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस इस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है। एका थाना के इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडे ने बताया कि हादसे में एक छात्रा की मौत हुई है। टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।
Source link

