भोपाल में वकीलों ने जहांगीराबाद थाना घेरा, नारेबाजी:एडवोकेट से बदसलूकी, बेवजह मारने का आरोप; दोषी पुलिसकर्मियों पर एक्शन की मांग




भोपाल में मंगलवार देर रात तक करीब 50 वकीलों ने जहांगीराबाद थाने पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके एक साथी से बेवजह बदतमीजी की। आपत्ति जताने पर उसे लाठियों से पीटा। प्रदर्शनकारी वकील थाना प्रभारी राजन अहिरवार और उनके साथी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एडिशनल सीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मामले के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता राकेश रावल (45) ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 8 बजे वे खटलापुरा मंदिर की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उनका वाहन रोक लिया। उनसे थाने चलने के लिए कहा। उन्होंने वाहन में पेट्रोल नहीं होने की बात कही तो पुलिसकर्मी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर कीचड़ में पटककर डंडे बरसाए। देखिए, तीन तस्वीरें… वीडियो जारी कर दिखाईं चोट वकीलों ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें अधिवक्ता राकेश रावल के पैरों पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। उनके कपड़े भी कीचड़ से सने हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वकील के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। ये खबर भी पढ़ें… जिम से लौट रहे स्टूडेंट को बेल्ट से पीटा इंदौर में 50 रुपए के लेनदेन पर एक स्टूडेंट को बुरी तरह पीटने का वीडियो सामने आया है। आरोपियों ने उसके दोस्त के साथ भी मारपीट की है। दोनों पीड़ित और सभी आरोपी नाबालिग हैं। मामला लसूड़िया थाना इलाके में 19 सितंबर की रात का है। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पढे़ं पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!