महम में नग्न हालत में मिला व्यक्ति का शव:झाड़ियों में पड़ा था; गलने की वजह से पहचान में दिक्कत




रोहतक के महम में शुगर मिल के सामने पुल के पास मंगलवार रात झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव लावारिस हालत में पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर ईआरवी टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शव काफी समय से पड़ा होने के कारण खराब हो चुका था। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी है और शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान और मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद शुगर मिल के सामने पुल के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!