भिवानी पहुंची विधानसभा के डिप्टी स्पीकर:कृष्ण मिड्‌डा बोले- कांग्रेस तलाश रही जमीन, 4 बीघे में कोई दाना नहीं, बिल्कुल समाप्त हो चुकी




हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्‌ढा रविवार को भिवानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अनन्या बेटी शगुन योजना के तहत नवजात बच्ची को शगुन के रूप में 1100 रुपए, मिठाई, नई पोशाक और तुलसी का पौधा भेंट किया। इस दौरान अस्पताल के निदेशक डॉ. विनोद अंचल ने कहा कि अस्पताल में जन्मी अब तक लगभग 15 हजार बेटियों को इस योजना के तहत शगुन प्रदान कर चुका है। साथ ही वे भिवानी के अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्‌ढा ने नशे को लेकर कहा कि पंजाब में नशा पूर्व की रही सरकार ने व तत्कालीन आप सरकार ने नशा बांटने का काम किया है। जिसके मुख्यमंत्री सदन में शराब पीकर बात करते हैं, एक बार लोकसभा में भी शराब पीए हुए थे। वो मुख्यमंत्री क्या रोकेगा नशे को। जो स्वयं आदी है, वह नशे को कैसे रोक सकता है। पंजाब की जवानी बर्बाद हो चुकी है। खिलाड़ी, शिक्षा आदि में पिछड़ चुका है और हरियाणा हर क्षेत्र में आगे आया है। हमारे बच्चे मेडल लेकर आ रही है। वोट चोरी को लेकर कृष्ण मिड्‌ढा ने वोट चोरी को लेकर कहा कि कांग्रेस इसको उठा रही है। जिन प्रदेशों में में कांग्रेस की सरकार है तो वहां कांग्रेस कुछ क्यों नहीं करती। वह आरोप लगा रही है और अपनी जमीन तलाश रही है। कांग्रेस तलाश रही जमीन
कांग्रेस के सम्मेलनों को लेकर डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्‌ढा ने कहा कि लोकतंत्र है, कोई कुछ भी करे। लेकिन लोगों को पता है कि 4 बीघे की जमीन में कोई दाना नहीं हैं। कांग्रेस को इस बात का अच्छे से पता है कि कांग्रेस आज बिल्कुल समाप्त हो चुकी है और जमीन तलाशने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री विकास की सोच पर काम कर रहे हैं और उसके आधार पर लोगों से वोट मांगते हैं। हरियाणा के मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के सवाल पर कहा कि ये चर्चाएं हैं, आलाकमान का मामला है। विभिन्न प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि पहले यूपी में क्या हालात थे और आज क्या हैं। आज यूपी में लोग बाबा ही बाबा कहते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!