बठिंडा में शराब ठेके के कारिंदे की गोलियां मारकर हत्या:दिनदहाड़े वारदात: बाहर गोली मारने के बाद ठेके में घसीट ले गए, तीन खोल बरामद




बठिंडा के गांव बीबीवाला में सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शराब के ठेके पर काम करने वाले कारिंदे की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस पहुंची, तो ठेके के अंदर कारिंदे का शव पड़ा मिला। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अग्रिम कार्रवाई कर रही है। मृतक सोलन सिंह इस शराब के ठेके पर पिछले लंबे समय से काम करता था। यह हमला क्यों हुआ, पुलिस अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर सकी है। पुलिस लूट और आपसी दुश्मनी, दोनों कोणों (एंगल) से जांच कर रही है। टीम को मौके से गोलियों के तीन खोल बरामद हुए हैं। तीन गोलियां चलने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग यह ठेका गांव से बाहर खेतों के पास है, जहां दोपहर के समय लोगों का आना-जाना कम होता है। सोमवार दोपहर वह ठेके पर मौजूद था। बताया जा रहा है कि करीब तीन बजे हमलावरों ने आकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात के दौरान करीब तीन गोलियां चलाई गईं। इनमें से दो गोलियां सोलन सिंह को लगने की जानकारी है। पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। ठेके के बाहर खून के निशान, अंदर तक घसीटे जाने की आशंका घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और गांव के सूत्रों के अनुसार ठेके के बाहर भी खून बिखरा मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने पहले सोलन सिंह को ठेके के बाहर गोली मारी और इसके बाद उसे अंदर घसीटा गया। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ठेके के गल्ले में नहीं थी नकदी, लूट के कोण पर भी जांच वारदात के बाद ठेके में रखे नकदी वाले गल्ले की जांच की गई। सूत्रों के अनुसार गल्ले में कोई नकदी नहीं मिली। इसी आधार पर आशंका जताई जा रही है कि कहीं वारदात को लूट के इरादे से तो अंजाम नहीं दिया गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ठेके से वास्तव में कोई नकदी या अन्य सामान लूटा गया है या नहीं। पुलिस हत्या के साथ-साथ लूट के पहलू से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर वारदात की वजह स्पष्ट की जाएगी।

मौके से तीन खाली खोल मिलने की बात घटनास्थल से तीन खाली खोल बरामद हुए हैं। पुलिस ने इन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बरामद खोलों और घटनास्थल से जुटाए जा रहे अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियार और आरोपियों से जुड़े सुराग तलाश रही है। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटनास्थल के 500 मीटर के दायरे में CCTV कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस इन कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात के समय आसपास से कौन-कौन लोग या वाहन गुजरे थे। CCTV फुटेज से संदिग्धों की पहचान होने की उम्मीद है। इसके अलावा पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। इलाके में नाकाबंदी, आरोपियों की तलाश वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में नाकाबंदी करवाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, CCTV फुटेज और अन्य जानकारियों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रही है। थाना कैंट के प्रभारी (SHO) गुरप्यार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच जारी है और कारणों व आरोपियों के संबंध में जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!