मोतिहारी का डुमरिया घाट पुल जर्जर;गड्ढे और सरिया बाहर निकले:CM के आगमन पर हुई थी सफाई; मरम्मत न होने से दुर्घटना की आशंका




पूर्वी चंपारण का डुमरिया घाट पुल जर्जर हालत में है। गंडक नदी पर बना यह पुल पूर्वी चंपारण और उत्तर बिहार के लिए अहम संपर्क मार्ग है। इसका ऊपरी हिस्सा टूट गया है, सड़क पर बड़े गड्ढे हैं और लोहे की छड़ें बाहर निकल आई हैं, जिससे रोज हजारों वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यह पुल दो जिलों को जोड़ता है और दिल्ली जाने वाले मुख्य मार्ग से भी जुड़ता है। CM के आगमन पर हुई थी सफाई स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक जैसे कई अधिकारी भी इस पुल से आते-जाते हैं, फिर भी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया। हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन पर पुल की सफाई हुई, पर गड्ढों की मरम्मत नहीं हो सकी। उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी से मरम्मत पर सवाल किया गया तो उन्होंने सिर्फ “बनेगा” कहा। लोग चाहते हैं कि विभाग तुरंत पुल की जांच कर क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!