पुलिस का जागरूकता अभियान:थानाध्यक्ष ने इंटर कॉलेज की छात्राओं को अपराधों के प्रति किया सतर्क




श्री ज्ञानानंद इंटर कॉलेज, पड़री में पुलिस प्रशासन की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप सिंह ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और छात्र-जीवन में अनुशासन के महत्व को समझाया। छात्राओं को उनके प्रति होने वाले विभिन्न अपराधों के प्रति सतर्क किया। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल प्रेमलता ने छात्राओं को कानून की जानकारी देने के साथ-साथ संकट के समय मदद पाने के लिए विभिन्न सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इंटर कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय परिसर में मोबाइल फोन लाना जरूरी नहीं है। फोन के अनावश्यक प्रयोग से छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटकता है। सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए चेतावनी दी गई कि 18 वर्ष से कम आयु के छात्रों को किसी भी स्थिति में बाइक या स्कूटी लेकर विद्यालय नहीं आना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनुशासन और नियमितता पर जोर देते हुए छात्रों को प्रेरित किया गया कि एक अनुशासित विद्यार्थी की पहचान उसकी सही वेशभूषा और समय की पाबंदी से होती है। सभी विद्यार्थियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रतिदिन निर्धारित स्कूल ड्रेस में आएं। प्रत्येक छात्र के लिए अपना वैध परिचय पत्र साथ रखना और विद्यालय समय का पालन करना अनिवार्य बताया गया। पुलिस और विद्यालय प्रबंधन के इस संयुक्त प्रयास से छात्र-छात्राओं में सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूकता का भाव मजबूत हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!