बर्थडे पर युवक की चाकू मारकर हत्या:फैमिली से पैसे लेकर पार्टी मनाने गया, एक्सीडेंट बताकर भागे दोस्त; करनाल पुलिस ने 5 पकड़े
हरियाणा के करनाल में बर्थडे के दिन युवक की हत्या कर दी गई। युवक शुक्रवार की रात फैमिली से पैसे लेकर दोस्तों संग पार्टी करने के लिए गया था। फैमिली ने उसे घर में ही बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। देर रात दो बजे फैमिली की सूचना मिली कि आपके बेटे को एक्सीडेंट हो गया है, उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक डॉक्टर युवक को डेड घोषित कर चुके थे। इसका पता चलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। पिता ने आरोप लगाया कि दोस्तों ने ही बेटे की चाकू मारकर हत्या की है। हत्या के बाद हादसे की सूचना देकर फरार हो गया। उधर,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही उन पांच दोस्तों को भी पकड़ लिया है, जिनके साथ युवक पार्टी मनाने गया था। सभी से पूछताछ की जा रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… पुलिस ने चार-पांच युवकों को पकड़ा परिजनों के अनुसार पुलिस ने मामले में चार-पांच युवकों को पकड़ा है। पुलिस घटना के कारणों और हत्या में शामिल आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा। पिता ने मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार बेटे की हत्या के बाद पिता भोला राम ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने मामले में न्याय और परिवार की सहायता की मांग की है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… अंबाला में SHO को घेरकर पीटा, वर्दी फाड़ी:ड्यूटी से लौटते वक्त झगड़ा देख कार रोकी, हमलावरों ने गर्दन में चाकू घोंपे; चंडीगढ़ रेफर हरियाणा के अंबाला में निजी कार से घर लौट रहे नग्गल SHO सुरेश कुमार को मिस्टर सिंह रेस्टोरेंट के पास चार-पांच युवकों ने घेर लिया और जमकर पिटाई कर डाली। उन पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला किया गया। (पूरी खबर पढ़ें)
Source link

