Danteshwari Temple Navratri 2026 | VIP Entry Rules & Mobile Ban Update
बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्रि को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए प्रवेश और निकासी की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मंदिर चौक से मंदिर परिसर तक सामान्य भक
.
साथ ही इस बार मोबाइल फोन के साथ मंदिर में एंट्री बैन होगी। घी के दीये और चांदी के सिक्के की कीमत भी बढ़ी है। पहली बार सेवा समितियों के लिए टेंट की सुविधा जनपद पंचायत और नगरी निकायों को करना होगा, पहले टेंपल कमेटी करती थी।
मोबाइल लेकर मंदिर के अंदर जाने पर रोक
इस बार मंदिर के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर रोक रहेगी। मंदिर के बाहर मोबाइल जमा करने के लिए काउंटर बनाया जा रहा है। श्रद्धालु मोबाइल जमा करने के बाद ही मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश करेंगे। मंदिर परिसर में करीब 24 कैमरे भी लगाए गए हैं।
पुलिस और प्रशासन की ओर से भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी जाएगी। दंतेवाड़ा SP चंद्रमोहन सिंह ने भी मोबाइल को लेकर नई व्यवस्था की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि इस व्यवस्था को लेकर बातचीत भी चल रही है।
पहली बार अलग रूट से दर्शन और निकासी
सामान्य भक्तों के लिए – मेन रोड मुख्य द्वार से मंदिर के सामने कॉरिडोर से (जहां दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगती है) मंदिर के अंदर तक सामान्य श्रद्धालुओं के लिए रूट होगा।
VIP और अधिकारियों के लिए- मेन रोड मुख्य द्वार से बैंक, धर्मशाला और दुकानें हैं उस तरफ से मंदिर के पीछे की तरफ होगा, जो सीधे हवन कुंड की तरफ से मंदिर के अंदर जाएगा।
VVIP के लिए प्रवेश द्वार- मेन रोड मुख्य द्वार से बजरंगबली की विशाल मूर्ति की तरफ से सीधे खिचड़ी भोग काउंटर के सामने से मंदिर के अंदर होगा।
VIP दर्शन के लिए 500 रुपए शुल्क
इस बार भी VIP दर्शन के लिए 500 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क की व्यवस्था रखी गई है। इसके लिए भक्त टेंपल कमेटी के काउंटर से या फिर ऑनलाइन रसीद कटवा सकते हैं। इस बार ऑनलाइन दर्शन के लिए भी QR कोड की सुविधा रहेगी।
ज्योति कलश के शुल्क में बदलाव
मंदिर में ज्योति कलश स्थापना के लिए घी के कलश की राशि इस बार 3100 रुपए रखी गई है। पिछली बार यह राशि 2100 रुपए थी। तेल के कलश की राशि 1100 रुपए ही रहेगी। मंदिर समिति के अनुसार इस बार करीब 10 हजार कलश स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।
मंदिर परिसर के काम का बजट घटा, सेवा समितियों पर जिम्मेदारी बढ़ी
नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर और साज-सज्जा समेत अन्य व्यवस्थाओं पर पहले करीब 32 से 35 लाख रुपए तक खर्च होते थे। इस बार मंदिर परिसर के लिए करीब 10 लाख रुपए का टेंडर किया गया है। इसके अलावा साउंड सिस्टम पर 3.30 लाख रुपए खर्च होंगे।
श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 9 कमरे
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के सामने स्थित धर्मशाला में 9 कमरों की व्यवस्था है। एक कमरे में करीब 8 से 10 लोगों के रुकने की व्यवस्था रहेगी। कमरे के लिए 200 रुपए शुल्क लिया जाएगा। भीड़ बढ़ने पर उपलब्ध अन्य स्थानों में भी ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।
चांदी के सिक्के की कीमत भी बढ़ी
मंदिर में मिलने वाले 10 ग्राम के चांदी के सिक्के की कीमत इस बार 4100 रुपए रखी गई है। पिछली बार इसकी कीमत करीब 2100 रुपए थी। पिछली बार 1100 से ज्यादा सिक्के तैयार किए गए थे। इन्हें दो किस्तों में तैयार किया गया था, जिसमें पहली किस्त में 600 और दूसरी किस्त में 500 सिक्के बनाए गए थे। इस बार चांदी के बाजार भाव बढ़ने का असर सिक्के की कीमत पर भी पड़ा है।
बाहर भी होंगे कार्यक्रम
नवरात्रि के दौरान मंदिर के बाहर मैदान में भी अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जगहों के फेमस जगराता ग्रुप माता का जागरण करने आएंगे। मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से कार्यक्रमों के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर अलग व्यवस्था की जा रही है।
पुरानी और नई व्यवस्था में अंतर
| व्यवस्था | पिछली व्यवस्था | इस बार |
| मंदिर परिसर का खर्च | करीब 32-35 लाख रुपए तक | करीब 10 लाख रुपए का टेंडर |
| साउंड सिस्टम | ——- | 3.30 लाख रुपए |
| प्रवेश व्यवस्था | मुख्य रूप से सामान्य व्यवस्था | सामान्य, VIP और VVIP के लिए अलग रूट |
| मोबाइल | मंदिर परिसर तक ले जाने की सुविधा | बाहर काउंटर पर जमा होंगे |
| VIP दर्शन | 500 रुपए शुल्क (प्रति व्यक्ति) | 500 रुपए शुल्क (प्रति व्यक्ति) |
| ज्योति कलश-घी | 2100 रुपए | 3100 रुपए |
| ज्योति कलश-तेल | 1100 रुपए | 1100 रुपए |
| सुरक्षा निगरानी | मंदिर परिसर में लगभग 24 कैमरे | मंदिर परिसर में लगभग 24 कैमरे |
| सेवा समितियां | टेंट-बर्तन की सुविधा टेंपल कमेटी से | संबंधित जनपद पंचायत/नगरीय निकाय खर्च उठाएंगे |
| ठहरने की व्यवस्था | धर्मशाला में 9 कमरे, 8-10 लोगों की क्षमता प्रति कमरा | धर्मशाला में 9 कमरे, 8-10 लोगों की क्षमता प्रति कमरा |
| चांदी का सिक्का | 10 ग्राम करीब 2100 रुपए | 10 ग्राम 4100 रुपए |

