PM Modi Virtual Interaction Vadnagar Bike Rally
नई दिल्ली/वडनगर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
“वी विल डू इट… हम करके दिखाएंगे।” पीएम मोदी ने बुधवार को अपने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर विकसित भारत का संकल्प की बात कही। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम में एक घंटा की स्पीच में उन्होंने कहा, “जब तक भारत विकसित नहीं होता, न थकूंगा, न रुकूंगा।”
उन्होंने कहा, “वे महत्वाकांक्षा नहीं, मिशन के लिए जीते हैं। जिसने मुझे गिराया, उसी ने खड़ा होना सिखाया। जिसने मेरा विरोध किया, उसने लोकतंत्र की शक्ति समझाई।”
उन्होंने कहा कि 25 साल पीछे मुड़कर देखने पर उपलब्धियों से ज्यादा कृतज्ञता का भाव आता है। हर घटना ने कुछ सिखाया और नम्र होना सिखाया। उन्होंने ईश्वर से यही मांगा कि सीखने की इच्छा कभी कम न हो।
दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में मोदी
पूजा के बाद पीएम को तिलक लगाया गया।
श्री विनायक मंदिर दिल्ली के सरोजनी नगर में है। पीएम यहां 25 मिनट रुके। पूजा और आरती की।
अपडेट्स
39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- ये समय आराम का नहीं है
पीएम ने कहा, “हर चीज में भारत सिरमौर है। टेक्नोलॉजी, खेल, उद्योग में भारत का तिरंगा लहराए। आज पूरे विश्व में भारत के पायलट की चर्चा है। एक दिन वो भी आएगा, जब दुनिया मेड इन इंडिया प्लेन की चर्चा करेगी। ये लक्ष्य तभी पूरे होंगे, जब हम दूरदर्शी नीतियां बनाएं और परिश्रम की पराकाष्ठा करें।”
उन्होंने कहा, ” अब ये समय आराम का नहीं है। ये समय सोच के साथ आगे बढ़ने का है। देश के लिए खुद को खपा देने का है। आज भारत में जितने युवा हैं, वो इतिहास से मिला बहुत बड़ा मौका है, जिसे हमें गंवाना नहीं है।”
48 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- कई विभीषिकाएं, लेकिन कभी साहस नहीं टूटा
पीएम ने कहा, “हमारे दिल की हर धड़कन में क्या एक ही संकल्प नहीं गूंजना चाहिए कि हमें प्राचीन भारत के गौरव को पुनर्जीवित करना है। कभी भारत विश्व की अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करता था। समय का चक्र बदला, गुलामी का कालखंड आया, भारत को लूटकर तबाह कर दिया गया। जो भारत दुनिया को दिशा दिखाता था, उसके पुस्तकालय जला दिए गए। छोटे-छोटे संकट विकराल होने लगे। अकाल, कई विभीषिकाएं, लेकिन तब भी मां भारती की संतानों का साहस नहीं टूटा।”
54 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- 2015-25 के दशक में खेती की वृद्धि दर सबसे ज्यादा
पीएम मोदी ने कहा, “आज मेड इन इंडिया फोन का जलवा है। कभी भारत में ब्लैकआउट हेडलाइन बनती थी, आज सोलर पावर के चर्चे होते हैं। आज खेती का उदाहरण भी है। आजादी के बाद खेती के बढ़ने की दर किसी दशक में रही तो 2015-25 के दशक में सबसे ज्यादा रही।”
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- 2014 में देश निराशा में डूबा था, कई चुनौतियां थी
पीएम मोदी ने कहा, “जब गुजरात पहुंचा तो प्रशासनिक व्यवस्था का ज्यादा ज्ञान नहीं था, तब सिर्फ जनशक्ति का भरोसा था। इसी विश्वास को मैंने अपना सामर्थ्य बनाया। मैंने जनता को साथ लेकर निर्णय लिए, नीतियां बनाई और इन्हें लागू किया। यही मंत्र- वी विल डू इट…जब जनता साथ हो तो परिणाम ही आते हैं। गुजरात ने करके दिखाया।”
पीएम मोदी ने कहा, “तब विकराल चुनौतियां मुंह बाए खड़ी थीं। देश का हर नागरिक नया रास्ता खोज रहा था। भारत की इकोनॉमी को लेकर दुनिया कहने लगी थी- इट्स अ गॉन केस। तब कोई ज्योत दिखती नहीं थी। निराशा में डूबे देश को आशा की जरूरत थी।
उन्होंने कहा, “मैंने वही काम किया, जो मुझे आता था। मैंने लोगों के साथ मिलकर काम किया और उनके साथ मिलकर फिर दोहराया- वी विल डू इट। अब तस्वीर बदल गई है।”
05:33 AM7 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
पीएम ने वी विल डू इट के 6 नारे दिए
05:32 AM7 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी की 25 साल में 7 शपथ
05:29 AM7 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- 25 साल में देश कहां पहुंचा, ये अहम
पीएम मोदी ने कहा, “हमने इस राष्ट्र में जन्म लिया है, ये एहसास ही अमृत है। इसके सामने सत्ता सुख कुछ नहीं है। पद-प्रतिष्ठा तो कहीं भी मिल सकता है, लेकिन भारत जैसी पुण्यभूमि नहीं मिलेगी। वो भारत, जिसने अंधकार के युग में भी मानवता को ज्ञान दिया, मूल्यों का प्रकाश दिया, उसकी सेवा का मौका अमूल्य है। 25 सालों का आकलन इससे नहीं होगा कि मैं कहां पहुंचा, बल्कि इससे होगा कि मेरा देश कहां पहुंचा।”
05:29 AM7 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- कर्म देश के लिए साधना है
पीएम ने कहा, “जीवन का एक ही ध्येय था, देश के लिए निस्वार्थ कर्म। मेरे लिए कर्म ही सबकुछ है। कर्म ही मेरा धर्म है। गीता ने हमें सिखाया है कर्मण्ये वाधिकारस्ते, मैं कर्म को अपना धर्म मानता हूं। हर कर्म पूरी क्षमता से करता रहूं।”
05:25 AM7 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- मैं मिशन के लिए जीने वाला इंसान
मोदी ने नारा लगवाया, “विकसित भारत बाय 2047, वी विल डू इट। तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी- वी विल डू इट। आत्मनिर्भर भारत- वी विल डू इट, ओलिंपिक्स का आयोजन- वी विल डू इट, अंतरिक्ष में कदम- वी विल डू इट। ये ऊर्जा, ये आत्मविश्वास अद्भुत है। जहां ये बातें लहू बनकर दौड़ती हैं, उन्हें कोई रोक नहीं सकता। 25 वर्षों की ये यात्रा, लोग इसे उपलब्धि मानते हैं।”
उन्होंने कहा, “मेरे काम संगठन का काम करने वाले का ही था। मैंने चुनाव लड़ाए थे, लेकिन एक भी चुनाव लड़ा नहीं था। चुनावी राजनीति में चमकने की चाहत होती तो बहुत पहले ही मैदान में उतर सकता था, लेकिन ये मेरा मिजाज नहीं था। मेरा क्या होगा, ये सोचा ही नहीं। बाल्यकाल से जो शिक्षा मिली, मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान रहा हूं।”
05:19 AM7 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- वी विल डू इट
मोदी ने कहा, “मैं अपनी यात्रा के पड़ाव पर प्रत्येक स्वयंसेवक, हर साथी कार्यकर्ता को आदरपूर्वक नमन करता हूं। आज का ये दिन यादों के लिए नहीं है, ये अपने संकल्पों को नई ऊर्जा से भरने का दिन है। ये दिन उस वादे को दोहराने का दिन है, उस इरादे को व्यक्त करने का है कि हम करके रहेंगे।
उन्होंने कहा, “वी विल डू इट। वी विल डू इट। लाल किले से मैंने सबके प्रयास की बात की थी। भारत को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए जो जज्बा चाहिए, वो एक ही संदेश देता है कि हम करके रहेंगे।”
05:15 AM7 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- सपने बड़े और हौसले बुलंद होने चाहिए
पीएम मोदी ने कहा, “चंद्रयान ने मुझे असफलता से उठना सिखाया। कोरोना ने सामूहिक चेतना सिखाई। मीडिया ने मुझे खट्टे-मीठे अनुभव से आगे की बढ़ने की प्रेरणा दी। हर गांव, हर गरीब ने मुझे सिखाया कि साधन-संसाधन भले ही सीमित हो, लेकिन सपने बड़े होने चाहिए। हौसले बुलंद होने चाहिए।”
05:10 AM7 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- जिसने मेरा विरोध किया, उसने मुझे लोकतंत्र की शक्ति समझाई
मोदी ने कहा, “मैंने ईश्वर से मांगा की कि सीखना कभी कम न हो। आज जितना पीछे मुड़कर देखता हूं, उतना कृतज्ञता का भाव ही आता है। हर घटना ने मुझे कुछ न कुछ ही सिखाया है। मुझे नम्र होना सिखाया। जिसने मुझे गिराया, उसने मुझे खड़ा होना सिखाया। जिसने मेरा विरोध किया, उसने मुझे लोकतंत्र की शक्ति समझाई। हर संकट मेरे धैर्य की परीक्षा रहा। हर सिद्धी ने बड़े लक्ष्यों की तरफ बढ़ने का सामर्थ्य दिया।”
05:09 AM7 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी ने कहा- आज भी खुद को विद्यार्थी मानता हूं
मोदी ने कहा, “ये 25 साल का जनविश्वास, 25 सालों का अनुभव बड़ी पूंजी है। ये पूंजी देश की है। मां भारती हर संतान इस पूंजी की अधिकारी है। मुझे याद है, जब मैं वडनगर के स्कूल में पढ़ता था, तब मास्टरजी अलग-अलग तरह से पाठ पढ़ाते थे और क्लास में सबसे पहले पहुंचने वाले छात्र में मेरा नाम होता था। सीखने की वो ललक मेरे जीवन का हिस्सा बन गई और मैं आज भी स्वयं को एक विद्यार्थी मानता हूं।”
05:07 AM7 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- लाखों करोड़ लोगों का विश्वास ही मेरी शक्ति रही
मोदी ने कहा, “मेरे लिए जनता जनार्दन भी ईश्वर का ही स्वरूप है। लाखों करोड़ लोगों का विश्वास ही मेरी शक्ति रही है। देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है। इसलिए देश ही मेरे लिए सबकुछ है। और मैं हृदय से ये मानता हूं। देश के नागरिकों का ही मेरे ऊपर सबसे बड़ा हक है।”
05:06 AM7 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- मेरे जीवन में सबसे बड़ा योगदान जनता का
मोदी ने कहा, “140 करोड़ भारतवासियों के लिए प्रार्थना की। प्रार्थना ये कि परमात्मा मुझे इतनी शक्ति दे कि मैं अपने देश के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर सकूं। देशवासियों की और सभी लोगों की दिन-रात सेवा कर सकूं। आज मैं जो कुछ भी हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता जनार्दन का है।”
05:03 AM7 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- मैंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के सीएम के रूप में शपथ ली
पीएम ने कहा, “7 अक्टूबर 2001 को जब मैंने गुजरात के सीएम के रूप में शपथ ली थी तब सोचा नहीं था कि कभी ये पड़ाव भी आएगा। आज मुझे हेड ऑफ द गवर्नमेंट के तौर पर सेवा करते हुए 25 साल हो गए हैं। ये जनता के निरंतर आशीर्वाद का परिणाम है। ये भाजपा, एनडीए और लोकतंत्र के प्रति श्रद्धा रखने वालों का मैं आभार व्यक्त करता हूं।”
04:38 AM7 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
वडनगर में कार्यक्रम की तैयारियों की तीन तस्वीरें…
04:36 AM7 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
500 बाइकर्स मंगलवार शाम को वडनगर पहुंचे
सेवा यात्रा के तहत वाराणसी से रवाना हुए लगभग 500 बाइक सवार मंगलवार को वडनगर पहुंचे। इन बाइकर्स के स्वागत के लिए शहर में विशेष तैयारियां की गई हैं। शाम को ये सभी बाइकर्स वडनगर की ऐतिहासिक शर्मिष्ठा झील पर आयोजित भव्य महा आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर गुजरात की विरासत और परंपराओं को दर्शाने वाले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
04:34 AM7 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
बाइकर्स वडनगर के हाटकेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे
बुधवार की सुबह 8:00 बजे बाइकर्स वाराणसी से लाए गए पवित्र जल से वडनगर के प्राचीन हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद, वे स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखेंगे।
दोपहर 12:30 बजे, सभी बाइकर्स वड़नगर साइंस कॉलेज में सामूहिक वृक्षारोपण के लिए जमा होंगे। वृक्षारोपण के बाद, वे ‘अनुभवात्मक संग्रहालय’ (अनंत अनादि वडनगर) का दौरा करेंगे। इस म्युजियम में वडनगर के गौरवशाली इतिहास और प्राचीन पहचान की झलकियां देखी जा सकती हैं।
04:33 AM7 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
सेवा यात्रा का स्वागत, बाइकर्स ने तोड़े ट्रैफिक रूल:वडनगर से वाराणसी जा रही यात्रा पर फूलों की बारिश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवा कार्य पूरे होने पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर (गुजरात) से वाराणसी तक सेवा यात्रा निकाली गई। कैमूर जिले के खुरमाबाद बॉर्डर पर NH 19 पर जेसीबी से फूलों की बारिश, टीका, ढोल-नगाड़ों से इसका स्वागत हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

