Pratapgarh Durga Puja Pandal | Vaishno Devi Cave Theme Navratri 2026


मनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ में आज गुरुवार शारदीय नवरात्र शुरू होने में अब महज दो दिन शेष हैं। जिलेभर में नवरात्र की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अलग-अलग स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में दुर्गा पूजा पंडाल बनाए और सजाए जा रहे हैं। अधिकांश पंडालों में अंतिम चरण का काम चल रहा है।

प्रतापगढ़ में माता वैष्णो देवी की तर्ज पर दुर्गा पांडाल तैयार किया जा रहा है।

प्रतापगढ़ के अजीत नगर मोहल्ले में तैयार किया जा रहा एक अनोखा पंडाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अजीत नगर में इस बार दुर्गा पूजा पंडाल को माता वैष्णो देवी की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। पंडाल की खासियत यह है कि श्रद्धालु गुफानुमा रास्ते से प्रवेश करेंगे और आगे बढ़ते हुए माता के पिंडी स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे।

पंडाल को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को गुफा के भीतर से गुजरने के दौरान वैष्णो देवी धाम जैसा धार्मिक माहौल महसूस हो। पंडाल का निर्माण करीब एक माह पहले शुरू कर दिया गया था। इसे तैयार करने में दर्जनों मजदूर लगातार जुटे हुए हैं। अब पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद इसकी भव्यता और आकर्षण और बढ़ने की उम्मीद है।

प्रतापगढ़ में माता वैष्णो देवी की तर्ज पर दुर्गा पांडाल तैयार किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार नवरात्र शुरू होने के साथ ही यहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा करीब 65 हजार रुपये की बताई जा रही है। पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ वैष्णो देवी की थीम को विशेष रूप से उकेरा जा रहा है।

नवरात्र के दौरान अजीत नगर का यह पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने वाला है। गुफा के रास्ते प्रवेश और पिंडी स्वरूप के दर्शन की व्यवस्था इसे अन्य पंडालों से अलग बना रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!