चंपारण के लाल ने छठ गीत को बनाया ग्लोबल:एकता कपूर की फिल्म वन में लिखा छठी मैया का गीत, रिलीज के पहले से हसुपरहिट




छठ महापर्व से पहले चंपारण के गीतकार कौशल किशोर ने छठ गीत को ग्लोबल पहचान दिलाई है। हिंदी फिल्मों में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर छठ गीत को दिखाकर बिहार की लोक आस्था को देश-दुनिया तक पहुंचाया गया है। पूर्वी चंपारण के ढाका के रहने वाले कौशल किशोर ने एकता कपूर की फिल्म ‘वन’ के लिए छठी मैया का गीत लिखा है। यह गीत रिलीज से पहले ही सुपरहिट हो गया है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मोतिहारी पहुंचने पर कौशल किशोर ने गीत को मिल रहे प्यार के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बिहार की लोक कला और छठ को हिंदी फिल्मों में जगह मिलना गर्व की बात है। सरकार से फिल्म सिटी बनाने की अपील की कौशल किशोर ने बिहार सरकार से फिल्म सिटी बनाने की अपील भी की। उनका कहना है कि इससे रोजगार बढ़ेगा, बिहार में फिल्मों की शूटिंग हो सकेगी और यहां के कलाकारों व लोक कला को बढ़ावा मिलेगा। चंपारण के लाल की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कौशल किशोर ने चंपारण का नाम रोशन किया है और बिहार की संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!