IIIT Ranchi Student Death | Hostel Suicide Suspicion & Students Protest


रांची के खेलगांव स्थित ट्रिपल आईटी (IIIT) के हॉस्टल में शनिवार रात एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के पूर्णिया निवासी आदित्य के रूप में हुई है। घटना के बाद संस्थान परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। साथी छात्रों में नाराजगी देखी जा रही है

.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11:30 बजे तक आदित्य के कमरे का दरवाजा नहीं खुला था। इससे उसके दोस्त परेशान हो गए। इसके बाद दोस्तों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर प्रवेश करने पर आदित्य मृत अवस्था में मिला।

रांची के खेलगांव स्थित ट्रिपल आईटी (IIIT) के हॉस्टल में शनिवार रात एक छात्र की मौत हो गई।

घटना के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। साथी छात्र आदित्य को तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर फैलते ही परिसर में तनाव बढ़ गया।

परीक्षा चल रही थी, पेपर खराब होने से आत्महत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार, आदित्य की परीक्षा चल रही थी। पेपर खराब होने के कारण आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, फिलहाल उसकी मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद छात्रों में नाराजगी बढ़ गई।

पुलिस के अनुसार, आदित्य की परीक्षा चल रही थी। पेपर खराब होने के कारण आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

देर रात ही हॉस्टल कैंपस में छात्रों ने हंगामा किया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि आदित्य ने आत्महत्या की कोशिश की थी। इसके बाद उसकी जान बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए थे।

हालांकि, इस संबंध में अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, घटना को लेकर परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

एंबुलेंस और ऑक्सीजन सुविधा को लेकर छात्रों का विरोध

आदित्य की मौत के बाद साथी छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों ने संस्थान में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि एंबुलेंस और ऑक्सीजन जैसी जरूरी चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर स्थिति संतोषजनक नहीं थी। छात्रों का दावा है कि यदि समय पर जरूरी चिकित्सा सहायता मिल जाती, तो आदित्य की जान बच सकती थी।

देर रात ही हॉस्टल कैंपस में छात्रों ने हंगामा किया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

संस्थान में बुनियादी सुविधाओं को लेकर पहले से ही विरोध चल रहा था। ऐसे में छात्र की मौत की घटना ने असंतोष को और बढ़ा दिया। घटना के बाद छात्रों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। परिसर में हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस हॉस्टल पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया।

परिजनों को दी गई सूचना, पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी आदित्य के परिजनों को दे दी गई है। छात्र की मौत के बाद परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सदर डीएसपी संजीव बेसरा के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, आदित्य की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

घटना की जानकारी आदित्य के परिजनों को दे दी गई है। छात्र की मौत के बाद परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

परीक्षा में खराब प्रदर्शन के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, चिकित्सा सुविधाओं को लेकर छात्रों की ओर से उठाए गए सवाल भी घटना के बाद चर्चा में हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!