Meerut SRIT Hostel Clash | Students Fight Video Update
मेरठ के सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SRIT) परिसर में स्थित आर्यभट्ट और एपीजे अब्दुल कलाम हॉस्टल के छात्रों के बीच देर रात जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद परिसर में हलचल मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कॉलेज से लेकर यूनिव
.
परिसर में एकत्रित हुई भीड़
बताया जा रहा है कि आर्यभट्ट और एपीजे अब्दुल कलाम दोनों हॉस्टलों के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जो बाद में इस स्थिति तक पहुंच गया। विवाद किन कारणों से शुरू हुआ और मारपीट में कितने छात्र शामिल थे, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के बीच घटना को लेकर छात्रों और कॉलेज प्रशासन के स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। विवाद की वजह और घटनाक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
हॉस्टल में होती मारपीट
नया सत्र शुरू होने के कुछ दिन बाद ही घटना
कॉलेज और यूनिवर्सिटी में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। ऐसे समय में छात्रों के बीच मारपीट और कैंपस में तनाव की स्थिति देखने से अन्य छात्रों में भी दहशत है। वहीं पिछले एक महीने में लगातार कई घटना ऐसी हो चुकी हैं जिनके वीडियो भी सोशल मीडिया वर वायरल हुए हैं। इसके बाद भी विवि प्रबंधन द्वारा कोई कठोर कार्रवाई नहीं कर रहा है।
कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
कॉलेज से लेकर यूनिवर्सिटी तक फोर्स की तैनाती इस बात को दर्शाती है कि घटना के बाद स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत महसूस हुई। ऐसे में यह भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि संस्थान प्रशासन छात्रों के बीच विवाद की वजह का पता लगाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। फिलहाल, घटना के कारणों, संभावित घायलों और प्रशासन की आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

