मैड संधू हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:3 पिस्टल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद; अमृतसर में गोलियां मारकर भागा था

[ad_1]


पंजाबी इन्फ्लुएंसर व मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू उर्फ मधुसूदन हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जोबनप्रीत को मुंबई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने मुंबई एटीएस के साथ मिलकर की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 पिस्टल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद किए हैं। इसकी पुष्टि पंजाब DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर की है। अमृतसर में 3 अक्टूबर को मैड संधू की हत्या की गई थी। वह लोहरका रोड स्थित एक कार-वॉशिंग पॉइंट पर अपनी कार लेने पहुंचे थे। तभी बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनके सीने से सटाकर गोलियां मारीं। गंभीर रूप से घायल मधुसूदन को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पंजाब DGP ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी मैड संधू के बारे में जानिए अमृतसर के रहने वाले 26 वर्षीय मैड संधू सोशल मीडिया पर LGBTQ+ कम्युनिटी की आवाज उठाने, फैशन और मेकअप कंटेंट के लिए जाने जाते थे। इंस्टाग्राम पर उनके 2.2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे और उन्होंने कुछ पंजाबी फिल्मों व गानों में भी काम किया था। अपने कंटेंट और पहनावे के कारण वह अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते थे और कुछ समय पहले एक निहंग सिख ने भी उनके कंटेंट पर सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताई थी। पुलिस जांच के अनुसार, यह कोई अचानक हुआ हमला नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। विदेश में बैठे गैंगस्टर्स ने पंजाब में अपना आतंक फैलाने और फिरौती का नेटवर्क मजबूत करने के लिए मैड संधू को निशाना बनाया। हत्या के तुरंत बाद पटियाला के गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस कत्ल की जिम्मेदारी ली, जो फिलहाल ब्रिटेन (UK) में छिपा हुआ माना जा रहा है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस हत्याकांड के तार पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हैं। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!