हिमाचल CM आज काजा जाएंगे:रोंगटोंग में सोलर पावर प्लांट का करेंगे उद्घाटन, लोगों की समस्याएं सुनेंगे; रात में रांगरिक में ठहरेंगे

[ad_1]


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दिल्ली से शिमला लौटने के बाद जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर हेलिकॉप्टर में ईंधन भरवाएंगे। इसके बाद वह काजा हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जनजातीय क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। काजा में सीएम विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम के वक्त सीएम सुक्खू ‘की’ स्थित ओल्ड एज होम जाएंगे और यहां वृद्धजनों से संवाद करेंगे। परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री काजा के लाडारचा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र के लोगों के बीच सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे रखेंगे। जनसभा में स्थानीय लोग भी भाग लेंगे। शाम को वृद्धाश्रम जाएंगे
मुख्यमंत्री शाम करीब पांच बजे कार्यक्रम-सूची के अनुसार ‘की’ स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों से संवाद करेंगे। यहां वह बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी लेंगे। रंगरिक में रात्रि ठहराव
मुख्यमंत्री शाम को रंगरिक जाएंगे। यहां ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत रात्रि ठहराव करेंगे। इस दौरान महिला मंडलों और युवक मंडलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनेंगे। स्थानीय लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया जाएगा। सीएम के साथ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कल सुबह शिमला लौटेंगे सुक्खू
अगली सुबह मुख्यमंत्री काजा से कड़छम हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। वहां हेलिकॉप्टर में ईंधन भरवाने के बाद शिमला लौटेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे से लाहौल-स्पीति के लोगों को बिजली, सड़क, ऊर्जा परियोजनाओं और स्थानीय समस्याओं से जुड़े मुद्दे सरकार के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। अब लोगों की नजरें इस बात पर रहेंगी कि क्षेत्र की समस्याओं और महिला मंडलों व युवक मंडलों की मांगों पर सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!