A unique initiative to connect with Gurbani, 750 children took the religious exam. | गुरबाणी से जोड़ने की अनूठी पहल 750 बच्चों ने दी धार्मिक परीक्षा – Ludhiana News

A unique initiative to connect with Gurbani, 750 children took the religious exam. | गुरबाणी से जोड़ने की अनूठी पहल 750 बच्चों ने दी धार्मिक परीक्षा – Ludhiana News



.

गुरुद्वारा साहिब जनता नगर में चार साहिबजादों और माता गुजरी जी की स्मृति को समर्पित पांचवें “साडा विरसा साडा परिवार” शीर्षक के अंतर्गत बच्चों के लिए धार्मिक परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 750 बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को क्रमश: 5100 रुपये, 3100 रुपये और 2100 रुपये नकद राशि तथा ट्राफियां प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 20 बच्चों को विशेष ट्रॉफियों से सम्मानित किया गया।

विशेष पुरस्कारों की सेवा नरिंदर सिंह ने निभाई। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, अमरीक सिंह जैमल, सुरजीत सिंह, अमर सिंह सोहल, बलजिंदर सिंह पनेसर, सुखचैन सिंह ठुकराल, नरिंदर सिंह उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में डॉ. सरबजीत सिंह रेनुका, जगबीर सिंह सोखी और जसविंदर सिंह ठुकराल उपस्थित रहे। बच्चों के अभिभावकों ने बच्चों को गुरबाणी से जोड़ने हेतु किए इस सराहनीय प्रयास के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का धन्यवाद किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!