Ajit Pawar Asthi Visarjan Photos; Haridwar VIP Ghat

Ajit Pawar Asthi Visarjan Photos; Haridwar VIP Ghat


महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की अस्थियों को आज गंगा में प्रवाहित कर दिया गया। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे थे और उन्होंने ही वैदिक विधि-विधान के साथ विसर्जन कराया। इस दौरान एनसी

.

यह विसर्जन एक बड़ी अस्थि कलश यात्रा की शुरुआत है, जो देश के अलग-अलग धार्मिक स्थलों और नदियों से होकर गुजरेगी। एनसीपी के कार्यकर्ताओं के मुताबिक यह यात्रा लगभग 14 राज्यों में जाएगी, जहां कार्यकर्ता अस्थि कलश के साथ पहुंचकर विधिपूर्वक विसर्जन करेंगे।

अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। इस हादसे में उनके साथ दो पायलट, एक महिला क्रू मेंबर और एक सुरक्षाकर्मी समेत कुल 5 लोगों की जान गई थी। विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से पहले गिर गया था और उसमें आग लग गई थी।

अस्थि विसर्जन से जुड़ी PHOTOS…

राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के साथ वीआईपी घाट में एंट्री लेते तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित।

अजित पंवार की अस्थियों से भरा कलश।

हरिद्वार में विसर्जन से पहले की तैयारियां, तीर्थ पुरोहित अभिषेक झा ने कीं।

धीरज शर्मा गंगा में पवार की अस्थियों को विसर्जित करते हुए।

देशभर के प्रमुख तीर्थों और नदियों में होगा विसर्जन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुताबिक, अजित पवार की अस्थियों को देश की प्रमुख नदियों और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर विसर्जित किया जाएगा, ताकि देशभर के समर्थक अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

उत्तराखंड के हरिद्वार में विसर्जन के बाद अस्थि कलश यात्रा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (संगम) और वाराणसी (मणिकर्णिका घाट) पहुंचेगी। इसके बाद बिहार की राजधानी पटना में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यात्रा आगे पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड होते हुए तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक जाएगी। इस दौरान लगभग 14 से ज्यादा राज्यों में शोक सभाएं और प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बारामती में विमान क्रैश होते ही उसमें आग लग गई थी। कुछ ही मिनटों में पूरा प्लेन जलकर खाक हो गया था।

विमान हादसे में हुआ था निधन

अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। यह हादसा उस समय हुआ, जब विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। विमान रनवे से पहले गिर गया और उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में अजित पवार के साथ दो पायलट, एक महिला क्रू मेंबर और एक सुरक्षाकर्मी समेत कुल 5 लोगों की मौत हुई थी। हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था, जिसमें विमान को गिरते हुए देखा गया।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती में राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। उनके दोनों पुत्र पार्थ पवार और जय पवार ने मुखाग्नि दी थी। इस दौरान हजारों की संख्या में आम नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे।

अजित पवार को बेटे पार्थ और जय मुखाग्नि देते हुए।

अजित के बाद उनकी पत्नी को सियासत की नई जिम्मेदारी

अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने हाल ही में महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

अजित पवार की मौत के तीन दिन बाद एनसीपी विधायक दल की बैठक में सुनेत्रा पवार को पार्टी का नेता चुना गया। इसके बाद राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें लोकभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला।

डिप्टी सीएम बनने से पहले सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दिया था। सरकार में उन्हें राज्य उत्पादन शुल्क, खेल एवं युवा कल्याण और अल्पसंख्यक विकास/औकाफ विभाग सौंपे गए हैं।

———— ये खबर भी पढ़ें…

अजित पवार लियरजेट–45 प्लेन में सवार थे:VSR वेंचर्स के इसी मॉडल का प्लेन 2023 में क्रैश हुआ था, मुंबई रनवे पर दो टुकड़े हुए थे

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बुधवार को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत हो गई। इस हादसे में चार और लोगों की जान गई। हादसा तब हुआ जब उनका विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!