Ajit Pawar Death LIVE | Maharashtra Dy CM Ajit Pawar Plane Crash Tragedy Photos Update

Ajit Pawar Death LIVE | Maharashtra Dy CM Ajit Pawar Plane Crash Tragedy Photos Update


  • Hindi News
  • National
  • Ajit Pawar Death LIVE | Maharashtra Dy CM Ajit Pawar Plane Crash Tragedy Photos Update NCP Baramati Airport

मुंबई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे के बाद प्लेन में आग लग गई। घटनास्थल पर मलबा और आग की लपटें दिखाई दीं। तस्वीर में एक शव भी नजर आ रहा है।

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई।

पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। वे मुंबई से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए थे। केंद्रीय एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने बताया कि पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह प्लेन को दोबारा ऊंचाई पर ले गया।

पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई। इस दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने ‘मेडे’ कॉल भी नहीं किया था।

महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस बारामती पहुंच गए हैं। उन्होंने आज स्कूलों की छुट्‌टी और 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। पवार का अंतिम संस्कार बारामती में गुरुवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। अजित के चाचा शरद पवार, पत्नी सुनेत्रा, दोनों बेटे और बहन सुप्रिया सुले भी बारामती पहुंच गई हैं।

इधर, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, यानी AAIB ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की एक टीम दिल्ली में विमान की ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स के ऑफिस पहुंची है। दूसरी टीम बारामती रवाना हो गई है।

इस बीच VSR वेंचर्स ने कहा है कि पायलट को 16 हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था। विमान की को-पायलट के पास 1500 घंटे का एक्सपीरियंस था। कंपनी ने दावा किया कि एयरक्राफ्ट में कोई तकनीकी खामी नहीं थी।

अजित पवार की पार्टी NCP भाजपा-शिवसेना महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में शामिल है। उन्हें मिलाकर पार्टी के कुल 41 विधायक थे। वे खुद उपमुख्यमंत्री थे। उनके अलावा 7 कैबिनेट और 1 राज्य मंत्री हैं।

प्लेन क्रैश के 2 CCTV फुटेज

मैप में देखिए, प्लेन का रूट और हादसे की लोकेशन

भास्कर कार्टूनिस्ट मंसूर की नजर से बारामती प्लेन क्रैश

प्लेन क्रैश के बाद की 7 तस्वीरें…

बारामती में विमान क्रैश होते ही उसमें आग लग गई। कुछ मिनट में पूरा प्लेन जलकर खाक हो गया।

आग बुझाने के बाद विमान के टुकड़े बिखरे नजर आ रहे थे। इसमें सवार सभी लोगों की जान चली गई।

बारामती एयरपोर्ट पर हादसे के बाद जलते हुए विमान की तस्वीर, इसमें बायीं तरफ एक शव दिखाई दे रहा है।

क्रैश के बाद विमान आग का गोला बन गया था, इसलिए राहत कर्मियों को शव बाहर निकालने में परेशानी हुई।

पुलिसकर्मियों ने हादसे में मारे गए लोगों के शव एंबुलेंस से बारामती जिला अस्पताल भेजे।

प्लेन क्रैश के बाद उसका इंजन दूर जाकर गिरा।

लियरजेट कंपनी के प्लेन का मलबा, इसमें टेल नजर आ रही है। आमतौर पर ब्लैक बॉक्स इसी हिस्से में होता है।

एयरक्राफ्ट की सीट और उसके आस-पास बिखरे कागज। हादसे के बाद यह सीट दूर जा गिरी।

हादसे वाली जगह पर कई कागज बिखरे थे। कहा जा रहा है कि ये अजित की पार्टी से जुड़े डॉक्यूमेंट थे।

—————————————

अजित पवार के विमान हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

जब वॉशरूम में एक कॉल से बदला पाला:अजित पवार के किस्से, जिन्होंने 6 बार डिप्टी सीएम की शपथ ली; आज प्लेन क्रैश में निधन

महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश, PHOTOS-VIDEOS: लैंडिग के दौरान बारामती में रनवे से फिसला, विमान जलकर खाक

महिला कैप्टन के आखिरी शब्द थे- ओह शिट… ओह शिट:पायलट ने मेडे कॉल नहीं किया; अजित पवार के प्लेन क्रैश से ठीक पहले क्या हुआ

अजित पवार लियरजेट 45 चार्टर्ड प्लेन में सवार थे: इसी मॉडल का जेट 2023 में भी क्रैश हुआ था, मुंबई रनवे पर हुए थे विमान के दो टुकड़े

अपडेट्स

05:43 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बारामति विमान हादसे की पायलट के लिए पोस्ट किया

05:41 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

भूपेश बघेल बोले- महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

04:42 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

संजय शिरसात बोले- लग ही नहीं रहा कि दादा अब हमारे बीच नहीं हैं

पुणे में महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसात ने कहा कि वे कल ही मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उनके जाने के बाद भी ऐसा लग ही नहीं रहा कि दादा अब हमारे बीच नहीं हैं।

संजय शिरसाट ने कहा कि अजित दादा की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि अगर उन्होंने किसी काम के लिए हां कह दी, तो वह काम होकर ही रहता था। उन्होंने कहा कि अजित दादा आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र ने आज एक ऐसे नेता को खो दिया है, जो अपने साथियों और लोगों की सच्ची परवाह करता था।

04:17 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जयंत पाटिल बोले- भरोसेमंद और ऊर्जावान नेता को खो दिया

NCP (शरद गुट) नेता जयंत पाटिल ने कहा कि यह हम सभी के लिए बहुत दुखद पल है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने आज एक अच्छे, भरोसेमंद और ऊर्जावान नेता को खो दिया है।

जयंत पाटिल ने बताया कि 16 तारीख को अजित पवार उनके घर आए थे और दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई थी। इसके अगले दिन, 17 तारीख को, वे सभी शरद पवार के घर गोविंद बाग भी गए थे, जहां अजित पवार भी मौजूद थे।

04:10 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कैप्टन सांभवी ने दादी को किया था आखिरी मैसेज

कैप्टन सांभवी पाठक मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली थीं। फिलहाल, सांभवी का परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया है। ग्वालियर में शांभवी की दादी मीरा पाठक बसंत विहार के मकान नंबर डी-61 में रहती हैं। शांभवी ने आज सुबह साढ़े 6 बजे ही दादी को मैसेज किया था। उन्होंने लिखा था- हाय, गुड मॉर्निंग दादा। पूरी खबर पढ़ें…

04:00 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

शिंदे बोले- साजिश की बात कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

मुंबई में महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ऐसे हादसों के वक्त राजनीति करना बिल्कुल ठीक नहीं है। इस तरह की घटनाओं पर राजनीति करना और साजिश की बात कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

एकनाथ शिंदे ने कहा- शरद पवार खुद साफ कर चुके हैं कि यह सिर्फ एक हादसा था और इसमें किसी तरह की साजिश नहीं है। पूरा महाराष्ट्र इस समय गहरे दुख में डूबा हुआ है।

03:53 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अजित पवार के पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान मैदान से ले जाया गया

03:25 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अजित पवार का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया

विद्या प्रतिष्ठान मैदान में महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

03:22 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

प्लेन क्रैश का नया CCTV वीडियो आया

03:20 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

शरद पवार प्रमुख विद्या प्रतिष्ठान से रवाना

03:01 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अजित पवार के बेटे जय विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे

02:52 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फडणवीस बोले- ममता का राजनीति में इतना नीचे गिरना बेहद गलत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वरिष्ठ नेता शरद पवार खुद साफ तौर पर कह चुके हैं कि यह एक हादसा था, जिसमें लोगों की जान गई है, और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

फडणवीस ने कहा, “मुझे बहुत दुख है कि हम ऐसे दौर में पहुंच गए हैं, जहां किसी की मौत पर भी गंदी राजनीति की जा रही है। मुझे इस बात का भी बहुत अफसोस है कि ममता इस तरह का बयान दे रही हैं। राजनीति में इतना नीचे गिरना बेहद गलत है।”

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के एक बेहद प्रिय और सम्मानित नेता अजित की मौत को इस तरह राजनीतिक रंग देना पूरी तरह गलत है और ऐसा बयान नहीं दिया जाना चाहिए था।

02:26 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

एयरफोर्स की टीम ने बारामती एयरपोर्ट पर काम संभाला

बारामती एयरपोर्ट पर एयरफोर्स ने एक स्पेशल टीम मौके पर भेजी है। यह टीम एयरपोर्ट पर हवाई ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और मौसम से जुड़ी जरूरी जानकारी देने का काम कर रही है। इसका मकसद यह है कि हादसे के बाद भी वहां फ्लाइट ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से किया जा सके और राहत कार्यों में कोई दिक्कत न आए।

02:01 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अजीत पवार के पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान ले जाया जा रहा 

अजीत पवार के पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान ले जाया जा रहा है, यहां अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

01:58 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

छगन भुजबल बोले- हादसा कैसे हुआ, यह कहना मुश्किल

NCP नेता छगन भुजबल ने अजित पवार के निधन पर कहा, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि विमान वहां कैसे पहुंचा या कैसे लैंड हुआ। जहां विमान उतरते और उड़ान भरते हैं, वह एयरस्ट्रिप छोटी नहीं बल्कि काफी बड़ी है। इसके बावजूद यह हादसा कैसे हो गया, यह कहना मुश्किल है।

01:36 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

शरद पवार बोले- साजिश नहीं, हादसा; इसपर राजनीति नहीं करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक जताया है और जांच की मांग की है। ममता बनर्जी ने कहा, ‘दो दिन पहले उन्हें पता चला था कि अजित पवार बीजेपी छोड़ने वाले हैं. और आज यह घटना हो गई’।

इस पर शरद पवार ने कहा- यह एक हादसा है। कुछ लोग इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। हालांकि, इसमें कोई पॉलिटिक्स नहीं है। यह पूरी तरह से एक हादसा है। महाराष्ट्र, हम सब उनकी तकलीफ से परेशान हैं। प्लीज यहां पॉलिटिक्स न लाएं।

01:36 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

नवाब मलिक बोले- महाराष्ट्र ने आज एक धर्मनिरपेक्ष नेता को खो दिया

बारामती में NCP नेता नवाब मलिक ने कहा, ‘आज सुबह अजित का प्लेन क्रैश में निधन हो गया। यह हमारे लिए बेहद दुखद घटना है। मेरा उनके साथ निजी रिश्ता था। हमारा परिवार उन्हें कभी नहीं भूल सकता। महाराष्ट्र ने आज एक धर्मनिरपेक्ष नेता को खो दिया है। इस नुकसान की भरपाई कोई नहीं कर सकता। दुख की इस घड़ी में पूरा देश और पार्टी परिवार के साथ खड़ी है।’

01:30 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में NCP ऑफिस में अजित पवार को श्रद्धांजलि दी गई

01:11 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

शव वाहन अस्पताल पहुंचा, यहां से विद्या प्रतिष्ठान रवाना होगा

12:56 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

टीवी देख रही थीं अजित की मां, मौत की खबर न मिले इसलिए नौकरों ने केबल काटा

जिस वक्त हादसा हुआ, उनकी मां आशा बारामती के फार्महाउस में टीवी देख रही थीं। फार्महाउस के मैनेजर संपत धायगुडे ने बताया कि आशा ताई ने पूछा- क्या दादा का एक्सीडेंट हो गया? बेटे की मौत की खबर मां को ना मिले इसलिए हम लोगों ने बंगले का टीवी केबल तुरंत काट दिया। उनका मोबाइल फोन भी फ्लाइट मोड पर डाल दिया। हम उन्हें बता रहे थे कि कुछ नहीं हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…

12:30 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कुछ देर में विद्या प्रतिष्ठान पहुंचेगा अजित पवार का पार्थिव शरीर

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लाया जा रहा है।अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए समर्थक इकट्ठा हुए हैं। विद्या प्रतिष्ठान में मौजूद नेताओं में NCP (SP) प्रमुख शरद पवार, NCP (SP) सांसद सुप्रिया सुले, अजित पवार के बेटे पार्थ पवार, NCP सांसद सुनेत्रा पवार और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हैं।

12:04 PM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

NCP के नवाब मलिक और जीशान सिद्दीकी विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे

NCP नेता नवाब मलिक और जीशान सिद्दीकी महाराष्ट्र के डिप्टी CM और NCP नेता अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे।

11:42 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फोरेंसिक टीम जांच के लिए बारामती में घटनास्थल पर पहुंची

फोरेंसिक टीम उस जगह पर जांच करने पहुंची, जहां बुधवार सुबह बारामती में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश हुआ था।

11:34 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में VRS वेंचर्स के ऑफिस में 4 घंटे तक रही AAIB की टीम

दिल्ली में AAIB टीम ने VRS ऑफिस में चार घंटे तक ऑपरेशन चलाया और जरूरी दस्तावेज लेकर निकली।

11:23 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अजित की पत्नी से मिले महाराष्ट्र CM, डिप्टी CM और राज्यपाल

महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत, CM देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से बारामती हॉस्पिटल में मिले।

11:13 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ग्राफिक्स में देखें अजित पवार का प्लेन कैसे क्रैश हुआ

10:53 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मनसे चीफ राज ठाकरे बारामती के लिए रवाना

राज ठाकरे बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। अजित के निधन पर उन्होंने कहा- “मेरे मित्र अजित पवार का निधन हो गया है। महाराष्ट्र की राजनीति ने एक काबिल नेता खो दिया है। हम दोनों लगभग एक ही दौर में राजनीति में आए। भले ही अजित पवार, शरद साहब की राजनीतिक परंपरा में तैयार हुए नेता हों, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।”

10:45 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बारामती मेडिकल कॉलेज पहुंचे अजित के भाई श्रीनिवास पवार

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के भाई श्रीनिवास पवार बारामती मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं। अजित पवार का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए शाम 5 बजे से रखा जाएगा। अंतिम यात्रा कल सुबह 9 बजे शुरू होगी। अंतिम संस्कार विद्या प्रतिष्ठान मैदान में सुबह 11 बजे किया जाएगा।

10:12 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

एविएशन मिनिस्टर बोले- क्रैश के वक्त विजिबिलिटी खराब थी

एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने बुधवार को कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, तब बारामती हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी खराब थी। नायडू और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली से पुणे पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा कि जब ATC बारामती ने पायलट से पूछा कि क्या रनवे दिख रहा है, तो जवाब न में था, जिसके बाद विमान ने गो-अराउंड किया।

मंत्री ने कहा कि दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान ATC ने फिर से पूछा कि क्या रनवे दिख रहा है, जिस पर पायलट ने कहा- हां दिख रहा है।

नायडू ने कहा कि ATC से लैंडिंग की अनुमति मिलने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हम और जानकारी मांग रहे हैं और जांच करेंगे।

09:49 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार भी बारामती पहुंचीं

NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार बारामती में पवार परिवार के सदस्यों से मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं।

09:45 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने शरद पवार से बात की

पीएम मोदी ने अजित के चाचा और NCP-SP के नेता शरद पवार से बात की और बारामती में एयर क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की मौत पर शोक जताया।

शरद बारामती हॉस्पिटल भी पहुंचे, जहां अजित समेत सभी मृतकों के शव रखे हैं।

09:39 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

NCP के मुंबई ऑफिस में जुटे कार्यकर्ता

09:20 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अजित का अंतिम संस्कार कल, पीएम-गृहमंत्री शामिल होंगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक अजित पवार का अंतिम संस्कार कल बारामती में किए जाने की संभावना है। सुबह 11 बजे मुखाग्नि दी जाएगी। इससे पहले सुबह 9 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। उनके अंतिम संस्कार में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। वे कल बारामती पहुंचेंगे।

09:02 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

चश्मदीद बोली- लाश के टुकड़ों पर कंबल ढंके

प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया, “विमान का विस्फोट इतना जोरदार था कि कोई भी कुछ नहीं कर सका। रेस्क्यू टीम आई और पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। पुलिस भी आई और उन्होंने हमसे पानी लाने को कहा। हम बाल्टियों में पानी लाए। अजित पवार का शव उछलकर एक तरफ जा गिरा था। हमने यह अपनी आंखों से देखा। हमने एक नया कंबल दिया और उसमें उनका शव लपेटकर रखा गया। करीब आधे घंटे तक आग सुलगती रही। चश्मे और घड़ी से हमने पहचाना कि ये अजित दादा ही हैं।”

08:58 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अजित के PSO के घर के विजुअल्स, उनका परिवार बारामती पहुंचा

PSO विदिप जाधव के एक पड़ोसी ने बताया कि उनके परिवार में उनकी मां, पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं, एक 12 साल की बेटी और एक 7 साल का बेटा है।

08:26 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अजित के चाचा शरद पवार बारामती मेडिकल कॉलेज पहुंचे

08:22 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक- मंत्रालय में तिरंगा आधा झुका

08:17 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

VSR वेंचर्स का बयान- पायलट रनवे नहीं देख पाया

अजित पवार जिस कंपनी के प्लेन में हादसे का शिकार हुए उस VSR वेंचर्स ने एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा है- ‘पायलट रनवे नहीं देख पाया था। उसे करीब 16 हजार घंटे फ्लाइंग का अनुभव था। को-पायलट को करीब 1500 घंटे फ्लाइंग का अनुभव था। विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। एयरलाइन के पास अभी भी सात और विमान हैं। हम उन्हें ग्राउंड नहीं करने जा रहे हैं। DGCA हमारे विमानों की जांच कर रहा है।’

08:14 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

NCP के दिल्ली दफ्तर में पसरा सन्नाटा

07:55 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

AAIB की टीम बारामती रवाना, हादसे की जांच करेगी

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की टीम दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गई है ताकि दुर्घटना वाली जगह का मुआयना किया जा सके और जांच शुरू की जा सके।

ब्यूरो की एक टीम दिल्ली में VSR वेंचर्स के ऑफिस में भी पहुंची है। वहां प्लेन के बारे में जानकारी ली जाएगी।कंपनी के मालिक भी दफ्तर में मौजूद हैं।

07:52 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

क्रैश का CCTV वीडियो, यह हाईवे की दूसरी तरफ रिकॉर्ड हुआ

सीसीटीवी, बारामती प्लेन हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी सामने आया है। इस फुटेज में प्लेन क्रश होने के बाद ब्लास्ट होते दिखाई दे रहा है।

07:22 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल CM ममता बोलीं- हादसे की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो

अजित पवार के प्लेन क्रैश के बाद पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है। ममता ने कहा- “कोई सुरक्षित नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सही जांच होनी चाहिए। क्या यह बेवजह डर फैलाना है या कोई साजिश। समय बताएगा। हालांकि, सबसे आसान काम पायलट को दोष देना है, जैसा कि हमने पहले दो मामलों में देखा है।”

ममता ने क्या-क्या कहा…

  • अगर ऐसी घटना किसी सीनियर पॉलिटिकल लीडर के साथ हो सकती है, तो यह हमारे सिस्टम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है।
  • मैंने ऐसी खबरें देखी थीं कि NDA में होते हुए वे अपनी राजनीतिक स्थिति को लेकर विचचार कर रहे थे। ऐसी स्थिति में, ये घटनाएं बहुत चिंताजनक हैं।
  • मुझे दूसरी एजेंसियों पर भरोसा नहीं है। वे पूरी तरह से कॉम्प्रोमाइज्ड हो चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में जांच होनी चाहिए।

07:15 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान

मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बुधवार को राज्य में स्कूल-कॉलेज समेत सभी संस्थानों में छुट्टी घोषित की है। साथ ही 3 दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की गई है। पवार के अंतिम संस्कार का फैसला उनके परिवार से सलाह लेने के बाद किया जाएगा।

फडणवीस ने कहा-

QuoteImage

मैंने सुप्रिया ताई (सुप्रिया सुले) और पार्थ पवार से बात की है। एक बार जब हम बारामती पहुंच जाएंगे, तो हम परिवार के सदस्यों से बात करेंगे, और फिर हम उनके अंतिम संस्कार के बारे में कुछ फैसला करेंगे। ​​​​​

QuoteImage

सामान्य प्रशासन विभाग के प्रोटोकॉल अनुभाग ने कहा कि पवार का निधन 28 जनवरी की सुबह हुआ है, 30 जनवरी तक राज्य शोक मनाया जाएगा। इस दौरान सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। 3 दिन तक कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।

विभाग ने आगे घोषणा की कि उपमुख्यमंत्री के निधन के कारण बुधवार को पूरे महाराष्ट्र में सभी राज्य सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे।

06:54 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

शव बारामती अस्पताल लाए गए, समर्थकों की भारी भीड़

अजित पवार के पार्थिव शरीर को बारामती अस्पताल लाए जाने के बाद अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।

06:43 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

डिप्टी CM शिंदे बोले- विमान दुर्घटना की जांच होगी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को अपने साथी उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जिस विमान दुर्घटना में उनकी जान गई, उसकी जांच की जाएगी।

06:20 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

6 बार डिप्टी CM बने, लेकिन कभी CM नहीं बन पाए अजित

22 जुलाई 1959 को आशा और अनंतराव पवार के घर जन्मे अजित पवार ने 1982 में अपने चाचा (उनके पिता के छोटे भाई) शरद पवार के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में कदम रखा, जब उन्हें एक चीनी मिल के बोर्ड में चुना गया।

रिकॉर्ड छह बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। अनुभवी राजनेता, अजित पवार ने कभी भी राज्य का मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा नहीं छिपाई। जुलाई 2023 में BJP और शिवसेना गठबंधन सरकार में शामिल होने से पहले, वे नवंबर 2019 में उपमुख्यमंत्री थे जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे, लेकिन उनकी सरकार मुश्किल से दो दिन चली।

अजित पवार मौजूदा सरकार में वित्त और योजना मंत्री थे। अगले महीने 23 फरवरी को मुंबई में राज्य विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने पर 2026-27 का बजट पेश करने वाले थे।

06:04 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

2023 में भी क्रैश हुआ था VSR वेंचर्स का विमान

14 सितंबर, 2023 को भी VSR वेंचर्स कंपनी का लियरजेट 45 जेट, भारी बारिश और कम विजिबिलिटी के बीच मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

तब इसने विशाखापत्तनम से उड़ान भरी थी। इसमें पायलट, को-पायलट और छह यात्री सवार थे। यह एयरपोर्ट पर टैक्सी-वे के पास फिसलकर दो हिस्सों में टूट गया था। इसमें आग लग गई। हादसे में सभी को चोटें आईं। को-पायलट की हालत गंभीर थी, जिनका लंबा इलाज चला।

05:59 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अजित पवार का निधन अपूरणीय क्षति

QuoteImage

महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

QuoteImage

05:54 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कैबिनेट फैसलों के बारे में था अजित पवार का X पर आखिरी पोस्ट

05:52 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अजित पवार जिस प्लेन में थे, उसके बारे में जानिए

05:50 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जौनपुर की रहने वाली थी फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली

विमान हादसे में मारी गई फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली जौनपुर जिले के केराकत तहसील की निवासी थी। पिछले पांच-छह साल से पिंकी माली फ्लाइट अटेंडेंट का काम कर रही थी।

05:37 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

हादसे में मारे गए 5 लोगों के नाम

  • अजित पवार- उपमुख्यमंत्री
  • एचसी विदिप जाधव, अजित के निजी सुरक्षा अधिकारी
  • कैप्टन सुमित कपूर- पायलट
  • कैप्टन शांभवी पाठक- पायलट
  • पिंकी माली- फ्लाइट अटेंडेंट

05:34 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र सरकार ने आज सभी राजकीय कार्यक्रम रद्द किए गए

डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। एकनाथ शिंदे बारामती पहुंच रहे हैं। अजित पवार के निधन शोक से बारामती बंद का ऐलान किया है।

05:28 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी बोले- अजित जनता के नेता थे

अजित पवार के निधन की खबर मिलते ही पीएम ने CM देवेंद्र फडणवीस से हादसे की जानकारी ली। उन्होंने X पर अजित के साथ अपनी 2 तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- “अजित पवार जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

05:18 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अजित पवार का पारिवारिक-राजनीति जीवन

  • अजित पवार की शादी सुनेत्रा पवार से हुई, जिनसे उनके दो बेटे जय और पार्थ पवार हैं। 1982 में, अजित पवार ने एक सहकारी चीनी कारखाने के बोर्ड के लिए चुने जाने के बाद अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।
  • 1991 में, उन्हें पुणे जिला केंद्रीय सहकारी बैंक का अध्यक्ष चुना गया। वह 1991 में पहली बार बारामती संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए और बाद में अपने चाचा शरद पवार के लिए यह सीट खाली कर दी।
  • अजित बारामती विधानसभा क्षेत्र से 7 बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने पहली बार 1991 के उपचुनाव में जीत हासिल की और उसके बाद 1995, 1999, 2004, 2009 और 2014 में जीत हासिल की।
  • नवंबर 2019 में, उन्होंने NCP में फूट डाली और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए और उपमुख्यमंत्री बने।
  • फरवरी 2024 में, चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह अजीत पवार के गुट को दे दिया।

05:10 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

गांव के लोग बोले- गिरते ही विमान में धमाका हुआ

बारामती एयरपोर्ट के पास एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- मैंने अपनी आंखों से देखा, यह बहुत तकलीफदेह था। जब एयरक्राफ्ट फिसला, तभी लगा था कि वह क्रैश हो जाएगा औैर ऐसा ही हुआ। विमान गिरते ही बड़ा धमाका हुआ। इसके तुरंत बाद हम इस तरफ दौड़े और देखा कि एयरक्राफ्ट तो आग का गोला बन चुका था। इसके बाद विमान में 4 से 5 धमाके और हुए। फिर कई लोग पहुंचे और विमान से लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी ज्यादा थी कि हम कुछ नहीं कर पाए। अजित पवार विमान में सवार थे और जो हुआ, उसे देखना बहुत दुखभरा था। मैं इसे शब्दों में नहीं बता सकता।

05:06 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

सभी शव बारामती हॉस्पिटल पहुंचे, लोगों की भीड़ जमा

हादसे में मारे गए लोगों के शव बारामती के सरकारी अहिल्याबाई होलकर अस्पताल पहुंच गए हैं। इसके बाद हॉस्पिटल के बाहर भीड़ जमा होने लगी।

05:04 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

हादसे की जानकारी लगते ही रो पड़े अजित के भतीजे युगेंद्र

युगेंद्र पवार को जब हादसे की जानकारी मिली तो वे रो पड़े। युगेंद्र ने अजित पवार के सामने विधानसभा चुनाव लड़ा था। युगेन्द्र अजित के भतीजे हैं।

05:01 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अजित ने एक दिन पहले CM फडणवीस के साथ मीटिंग की थी

दिवंगत नेता अजित पवार मंगलवार को मुंबई में थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट कमेटी ऑन इंफ्रास्ट्रक्चर की बैठक में हिस्सा लिया था। इस मीटिंग में महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

04:58 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

DGCA ने अजित पवार के विमान की डिटेल्स साझा की

तारीख: 28 जनवरी, 2026 ऑपरेटर: VSR एयरक्राफ्ट टाइप: लियरजेट 45 लोकेशन: बारामती एयरपोर्ट, महाराष्ट्र यात्री: क्रू समेत 5 लोग

डिटेल: बारामती में एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग हुई। विमान में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार अपने निजी सुरक्षा अधिकारी और एक सहायक के साथ मौजूद थे। इसे 2 क्रू मेंबर ऑपरेट कर रहे थे।

04:57 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

देश के वे नेता, जो दुर्घटना में मारे गए

04:44 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम-गृहमंत्री ने महाराष्ट्र CM फडणवीस से हादसे की जानकारी ली

प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करके हादसे के बारे में जानकारी ली है।

04:42 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बारामती के पास अजित पवार के प्लेन हादसे के 5 वीडियो

04:29 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अजित पवार की पत्नी और बहन बारामती रवाना

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और सांसद सुप्रिया सुले समेत पवार परिवार के सभी सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।

शरद पवार, सुप्रिया सुले दिल्ली में हैं और दोनों पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए निकल गए हैं।

सुप्रिया ने अपने वॉट्सएप स्टेटस पर लिखा था- ‘डिवेस्टेड’ यानी सब खत्म।

04:28 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

NCP गुट के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे

वीडियो घटनास्थल का है, इसमें NCP के कार्यकर्ता रोते नजर आ रहे हैं। मलबे से बॉडीज को रिकवर कर हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।

04:27 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पुणे जिला प्रशासन ने मौत की पुष्टि की

पुणे जिला प्रशासन ने भी अजित पवार समेत सभी लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।

04:25 AM28 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

DGCA ने हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!