american president donald trump second term family business foreign deals crypto ai | ट्रम्प हर डील में अपने परिवार का फायदा देख रहे: अमेरिकी अखबार का दावा- 2025 में जिन-जिन देशों से सौदे किए, उनसे फैमिली बिजनेस बढ़ा

american president donald trump second term family business foreign deals crypto ai | ट्रम्प हर डील में अपने परिवार का फायदा देख रहे: अमेरिकी अखबार का दावा- 2025 में जिन-जिन देशों से सौदे किए, उनसे फैमिली बिजनेस बढ़ा


वॉशिंगटन1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यह तस्वीर 16 जून 2015 की है। इसमें ट्रम्प, उनकी पत्नी मेलानिया, बेटे-बेटी और उनके बच्चे दिख रहे हैं। ट्रम्प की तीन अलग-अलग पत्नियों से कुल 5 बच्चे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का दूसरा कार्यकाल ट्रम्प परिवार के लिए कमाई का जरिया बनता जा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प सरकार ने पिछले एक साल में जिन-जिन देशों के साथ बड़ी डील्स कीं, उन्हीं से ट्रम्प परिवार का कारोबार भी तेजी से बढ़ा।

ट्रम्प जब दोबारा व्हाइट हाउस पहुंचे, तो उन्होंने पहले कार्यकाल की तरह यह वादा नहीं किया कि उनका परिवार नए अंतरराष्ट्रीय सौदे नहीं करेगा। लेकिन, कभी क्रिप्टो को धोखा बताने वाले ट्रम्प अब खुद क्रिप्टो को बढ़ावा दे रहे हैं। ट्रम्प परिवार का कारोबार अब रियल एस्टेट से आगे क्रिप्टो, एआई, डेटा सेंटर्स तक फैल चुका है।

आलोचकों का कहना है कि ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में राष्ट्रपति पद अमेरिका के लिए कम और परिवार के लिए ज्यादा काम करता दिख रहा है। अप्रैल 2025 में सऊदी समर्थित गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान ट्रम्प ने लिखा- ‘यह अमीर बनने का शानदार वक्त है, पहले से भी ज्यादा अमीर।’ वे इसी राह पर चल रहे हैं।

ट्रम्प परिवार का कारोबार क्रिप्टो-AI जैसे 5 सेक्टर में फैला

  1. क्रिप्टो कारोबार : डोनाल्ड ट्रम्प, स्टीव विटकॉफ (मध्य-एशिया में अमेरिका के विशेष दूत) और उनके बेटे यह कारोबार संभालते हैं। वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल ट्रम्प मेमकॉइन और डब्ल्यूएलएफआई टोकन जारी करती है।
  2. रियल एस्टेट और ट्रम्प ब्रांड : डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर और एरिक ट्रम्प ट्रम्प ऑर्गेनाइजेशन चलाते हैं। होटल, गोल्फ कोर्स और टावरों के लिए ट्रम्प नाम लाइसेंस होता है। इसके 8 ग्लोबल प्रोजेक्ट बना रही है।
  3. एआई और टेक निवेश : स्टीव विटकॉफ और डेविड सैक्स एआई और डेटा सेंटर निवेश देखते हैं। लुटनिक की कंपनी फीस कमाती है। एनवीडिया चिप्स यूएई की जी42 को बेचने से नेटवर्क को फायदा मिला।
  4. डिफेंस व टेक कॉन्ट्रैक्ट्स : डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर से जुड़ी कंपनियां ड्रोन और रक्षा तकनीक के ठेके संभालती हैं। पेंटागन से अनुबंध मिले हैं। ट्रम्प मीडिया का टीएई टेक्नोलॉजीज से ₹49,800 करोड़ रुपए का विलय प्रस्ताव है।
  5. फाइनेंशियल और निवेश कंपनियां : जैरेड कुशनर एफिनिटी पार्टनर्स चलाते हैं। सऊदी अरब और खाड़ी देशों से हजारों करोड़ जुटाए गए। यह पैसा रियल एस्टेट, टेक और डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स में लगाया जा रहा है।

यूएई ने ट्रम्प परिवार के कॉइन खरीदे, कतर ने जेट गिफ्ट किया

  • यूएई: मई 2025 में ट्रम्प प्रशासन ने यूएई को अमेरिकी चिप्स बेचने की मंजूरी दी। एनवीडिया चिप्स की बिक्री से अमेरिका को एआई इंफ्रा में बढ़त। दुबई समिट में वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल से 16,600 करोड़ के स्टेबलकॉइन खरीदे, जिससे ट्रम्प परिवार को करोड़ों का मुनाफा।
  • सऊदी अरब: 2025 में ट्रम्प ऑर्गेनाइजेशन सरकारी बैक्ड रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स (होटल, टावर और गोल्फ कोर्स) पर बातचीत में रहा। सऊदी हितों से जुड़ी दार ग्लोबल 4 प्रोजेक्ट आगे बढ़ा रही है। नवंबर 2025 में ट्रम्प ने सऊदी क्राउन प्रिंस से सुरक्षा बातचीत की, जिनका संभावित ट्रम्प-ब्रांडेड प्रोजेक्ट से सीधा संबंध बताया गया।
  • कतर: 2025 में सरकारी समर्थन वाले ट्रम्प-ब्रांडेड रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पर काम हुआ, जिससे परिवार को लाइसेंसिंग फीस से मुनाफा मिला। मई 2025 में कतर ने ट्रम्प के लिए एक लग्जरी बोइंग जेट दिया।
  • अल्बानिया: 2025 में इवांका से जुड़ा लग्जरी होटल प्रोजेक्ट मंजूर हुआ, जिससे ब्रांडिंग के जरिए मुनाफा हुआ।
  • सर्बिया: ट्रम्प के दामाद जैरेड कुशनर की एफिनिटी पार्टनर्स एक साल के विवाद और जनता के विरोध के बाद ट्रम्प-ब्रांडेड होटल बोली से बाहर हो गई।
  • ओमान और मालदीव : 2025 के दौरान ट्रम्प-ब्रांडेड रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स हुए। परिवार को लाइसेंसिंग और ब्रांडिंग फीस से फायदा मिला।
  • वियतनाम: 2025 में ट्रम्प परिवार के गोल्फ और होटल प्रोजेक्ट के लिए स्थानीय कानूनों को नजरअंदाज किया गया। इससे ब्रांडिंग के जरिए करोड़ों की कमाई हुई।
  • दक्षिण कोरिया: 2025 में डेटा सेंटर निवेश के लिए प्रतिस्पर्धा हुई। इससे एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिला और हावर्ड लुटनिक की फर्म के जरिए ट्रम्प नेटवर्क को अप्रत्यक्ष लाभ पहुंचा।

यह खबर भी पढ़ें…

ट्रम्प बोले-एपस्टीन सेक्स फाइल्स से बेगुनाहों की इमेज खराब होगी:मेरी भी कुछ फोटोज, एक वक्त में कई लोग एपस्टीन से मिलते थे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि एपस्टीन सेक्स फाइल्स के सार्वजनिक होने से कई बेगुनाहों की इमेज खराब हो सकती है। कई ऐसे लोग थे जिनका जेफ्री एप्सटीन के अपराधों से कोई लेना-देना नहीं था, वे बस कभी उससे मिले भर थे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!