Applications for 28 posts in FSL will start from tomorrow. | FSL में 28 पदों पर आवेदन कल से होंगे शुरू: 27 जनवरी लास्ट डेट; प्रोटेक्शन अफसर व फैक्ट्री इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन प्रोसेस जारी – Ajmer News
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए विभिन्न 28 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कल से किए जा सकते हैं। इसमें सहायक निदेशक- डीएनए डिवीजन के 8 एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी- डीएनए डिवीजन के 12, सेरोलॉजी डिवीजन के 3, नारकोटिक्स ड
.
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर 2025 से 27 जनवरी 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
प्रोटेक्शन अफसर के 12 पदों पर आवेदन जारी
- राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई संरक्षण अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) के 12 पदों पर भर्ती के लिए 24 दिसंबर से आवेदन प्रोसेस जारी है। इसके लिए लास्ट डेट 22 जनवरी है।
फैक्ट्री इंस्पेक्टर के 13 पदों पर आवेदन प्रोसेस जारी
- राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग में निरीक्षक- कारखाना एवं बॉयलर्स के 12 तथा निरीक्षक- कारखाना (रसायन) के 1 पद पर भर्ती के लिए आवेदन जारी है। इसकी लास्ट डेट 12 जनवरी है।
पढें ये खबर भी….
RAS-2023 रिजल्ट एनालिसेस, 56% ग्रामीण क्षेत्र से सलेक्ट:60% की पहले ही सरकारी-निजी जॉब; जयपुर-RU से सर्वाधिक इंटरव्यू में चयनित
RAS भर्ती-2023 के परिणामों में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। प्रशासनिक सेवाओं में जाने वाले आधे से ज्यादा 1210 कैंडिडेट्स ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग के विस्तृत एनालिसिस में खुलासा हुआ है कि कुल चयनित 2166 अभ्यर्थियों में से 55.86 प्रतिशत कैंडिडेट्स ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। पूरी खबर पढें

