अजमेर में जेएलएन अस्पताल का रिटायर कर्मचारी गिरफ्तार:कई विभागों-अफसरों के नाम की 27 मोहर जब्त, 5 साल से फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बना रहा था
फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाकर सरकारी नौकरियां दिलाने वाले गिरोह का पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामले में चौथे आरोपी जेएलएन अस्पताल से रिटायर कर्मचारी दिलीप वैष्णव को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से मेडिकल, शिक्षा और निगम सहित अलग-अलग विभागों की 27 फर्जी सीलें मिली हैं।…

