Bandra Special Train Extended Till March 2026 for Holi
होली के आगामी त्योहार और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने जोधपुर के यात्रियों को दोहरी राहत दी है। रेलवे ने मुंबई जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसक
.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि विभिन्न मार्गों पर लगातार बढ़ रहे यात्री भार की समीक्षा के बाद स्पेशल रेल सेवाओं के विस्तार का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04827/04828 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, जो पहले केवल फरवरी 2026 के अंत तक संचालित होनी थी, अब मार्च 2026 तक पटरियों पर दौड़ेगी। रेलवे ने इस ट्रेन के चार अतिरिक्त ट्रिप संचालित करने की मंजूरी दी है, जिससे होली पर घर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सकेगी।
मार्च अंत तक मिलेगी सुविधा
विस्तारित कार्यक्रम के अनुसार, अब यह स्पेशल ट्रेन भगत की कोठी से 7 से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। इसी प्रकार वापसी में बांद्रा टर्मिनस से यह ट्रेन 8 से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। इस अवधि में ट्रेन कुल चार-चार फेरे लगाएगी, जिससे मुंबई रूट पर दबाव कम होगा।
कामाख्या एक्सप्रेस में बढ़ाए डिब्बे
दूसरी ओर, जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 15624/15623 कामाख्या-भगत की कोठी-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस में भी एक स्लीपर श्रेणी का कोच अस्थाई रूप से बढ़ाया जा रहा है। यह व्यवस्था कामाख्या से 6 फरवरी (शुक्रवार) से 24 अप्रैल तक और भगत की कोठी से 10 फरवरी (मंगलवार) से 28 अप्रैल तक लागू रहेगी। इस दौरान कुल 12 ट्रिप में अतिरिक्त कोच की सुविधा मिलने से प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

