Budget LIVE | Nirmala Sitharaman Budget 2026 Speech Income Tax Announcements Update; Narendra Modi Govt

Budget LIVE | Nirmala Sitharaman Budget 2026 Speech Income Tax Announcements Update; Narendra Modi Govt


  • Hindi News
  • Business
  • Budget
  • Budget LIVE | Nirmala Sitharaman Budget 2026 Speech Income Tax Announcements Update; Narendra Modi Govt Jobs Slabs Salary MSME

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज 1 फरवरी 2026 को बजट आएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे इसे पेश करेंगी। इस बजट में सरकार 5 बड़ी घोषणाएं कर सकती है।

कयास हैं कि नौकरीपेशा लोगों के लिए 13 लाख की इनकम टैक्स फ्री हो सकती है। वहीं, इम्पोर्ट ड्यूटी घटने से सोने-चांदी की कीमतें घट सकती हैं।

मिडिल क्लास की 5 बड़ी ‘विशलिस्ट’

1. इनकम टैक्स: नए टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन 75 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख हो सकता है। इससे सैलरीड की 13 लाख तक की इनकम टैक्स-फ्री हो सकती है।

2. किसान सम्मान निधि: पीएम-किसान योजना की राशि 3 हजार रुपए बढ़ाकर 6 हजार से 9 हजार की जा सकती है। बीते करीब 2-3 साल से इसे बढ़ाने की बात हो रही है।

3. रेल इंफ्रास्ट्रक्चर: वेटिंग लिस्ट कम करने के लिए 300+ नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान हो सकता है। रेलवे को अब तक का सबसे बड़ा फंड मिल सकता है।

4. पीएम सूर्य घर योजना:बजट में 2 kW तक के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी को 30 हजार रुपए प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 40 हजार करने का ऐलान हो सकता है।

5. आयुष्मान भारत: आयुष्मान भारत (PM-JAY) योजना का दायरा बढ़ाया जा सकता है। अभी 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को इस योजना का फायदा मिल रहा है, जिसे घटाकर 60 साल किया जा सकता है।

खबर में आगे बढ़ने से पहले आप पोल में शामिल होकर अपनी राय दे सकते हैं…

बजट में क्या होगा सस्ता क्या महंगा

आज आपकी थाली की सब्जी से लेकर आपके हाथ के स्मार्टफोन तक, ज्यादातर चीजों के दाम GST काउंसिल तय करती है, न कि वित्त मंत्री। बजट में तो बस इम्पोर्ट ड्यूटी के घटने-बढ़ने से कुछ सामान ऊपर-नीचे होते हैं। इस बार बजट में सोना-चांदी सस्ते हो सकते हैं।

सरकार सोना-चांदी पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी को 6% से घटाकर 4% कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोना प्रति 10 ग्राम करीब 3 हजार रुपए और चांदी 6 हजार रुपए सस्ती हो सकती है।

अब बजट से जुड़ी जरूरी बातें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!