Bulldozer runs on illegal plotting in Koni | कोनी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर: संभागीय कमिश्नर कार्यालय के पास तीन एकड़ से अधिक जमीन पर कार्रवाई – Bilaspur (Chhattisgarh) News

Bulldozer runs on illegal plotting in Koni | कोनी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर: संभागीय कमिश्नर कार्यालय के पास तीन एकड़ से अधिक जमीन पर कार्रवाई – Bilaspur (Chhattisgarh) News


बिलासपुर में नगर निगम ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोनी स्थित संभागीय कमिश्नर कार्यालय के पास अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्री और कच्चे रास्तों पर बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई।

.

नगर निगम के बिल्डिंग ऑफिसर अनुपम तिवारी ने बताया कि पहली कार्रवाई संभागीय कमिश्नर कार्यालय, कोनी के पास हुई। यहां कृषि भूमि को बिना कॉलोनाइजर लाइसेंस के छोटे-छोटे भूखंडों में बांटकर बेचा जा रहा था। मौके पर चूने से मार्किंग भी की गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी जमीन पर भी अवैध प्लाटिंग के आरोप हैं, जिसकी जांच अभी बाकी है।

कंचन विहार में हुई दूसरी कार्रवाई

एक अन्य कार्रवाई कोनी में कंचन विहार गुड़ाखू फैक्ट्री के सामने की गई। सब इंजीनियर जुगल सिंह ने बताया कि खसरा नंबर 191 और 182 के कुछ हिस्सों में धीरेंद्र पांडे द्वारा स्वयंराज बिल्डर के माध्यम से अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। शिकायत मिलने पर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने इस पर संज्ञान लिया और कार्रवाई के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!