Chamba singer Jagdish Soni accident update | चंबा में सिंगर का एक्सीडेंट, वीडियो बनाने वाला ट्रोल: सोनी बोले- बिना ​​​​​​​सच्चाई जाने दोषी ठहराना गलत, सबसे पहले उसने ही मेरी मदद की – Bharmour News

Chamba singer Jagdish Soni accident update | चंबा में सिंगर का एक्सीडेंट, वीडियो बनाने वाला ट्रोल: सोनी बोले- बिना ​​​​​​​सच्चाई जाने दोषी ठहराना गलत, सबसे पहले उसने ही मेरी मदद की – Bharmour News


चंबा में तीसा मार्ग पर हुए सड़क हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई थी। इस हादसे में घायल हुए सिंगर जगदीश सोनी ने अब वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का बचाव किया है। सोनी ने कहा कि वीडियो बनाने वाला दोषी नहीं है, बल्कि वह उनके लिए भगव

.

जगदीश सोनी ने स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था, वही हादसे के समय सबसे पहले उनकी मदद के लिए आगे आया था। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति ने न केवल मानवीयता का परिचय दिया, बल्कि मुश्किल घड़ी में उनका पूरा सहयोग भी किया।

सिंगर सोनी ने कहा कि पूरी सच्चाई जाने बिना सोशल मीडिया पर किसी को दोषी ठहराना अनुचित है। उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर बनाई गई धारणा वास्तविकता से भिन्न थी। सोनी के अनुसार, हादसे के वक्त मौजूद उस व्यक्ति ने मानवता का प्रदर्शन किया था, लेकिन अधूरी जानकारी के कारण उसे नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया।

इंड नाला में गिर गई थी कार।

नाला में गिरी कार

गौरतलब है कि पिछले शनिवार सुबह चंबा से हिमगिरी जाते वक्त एक कार इंड नाला में हादसे का शिकार हो गई थी। इस दुर्घटना में एक दंपति (पति-पत्नी) की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल सिंगर जगदीश सोनी का इलाज मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है।

जगदीश सोनी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चल रही बहस को एक नई दिशा मिली है। यह घटना आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णयों और मानवीय प्रयासों को समझने के महत्व पर प्रकाश डालती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!