Commonwealth Games 2026 | Tejaswin Shankar High Jump Weightlifting Medal

Commonwealth Games 2026 | Tejaswin Shankar High Jump Weightlifting Medal


  • Hindi News
  • Sports
  • Commonwealth Games 2026 | Tejaswin Shankar High Jump Weightlifting Medal

ग्लासगोकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छठा मेडल जीत लिया है। बिंदियारानी देवी ने विमेंस 58 kg वेटलिफ्टिंग इवेंट में कुल 199 kg (87 kg स्नैच + 112 kg क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर ब्रॉन्ज अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत के कुल 6 मेडल हो गए हैं। वेटलिफ्टिंग में यह पांचवां मेडल है।

मेडल जीतने के बाद बिंदियारानी देवी (दाएं से सबसे पहले)।

नाइजीरिया की रफियातु फोलाशाडे लावल ने 229 kg (103+126) वजन उठाकर गेम्स और कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। कनाडा की एन सोफी टाशेरो ने 215 kg (94+121) वजन उठाकर सिल्वर अपने नाम किया।

बिंदियारानी ने स्नैच में 83, 85 और 87 kg वजन उठाया। क्लीन एंड जर्क में उनका पहला 110 kg का प्रयास फेल रहा। उन्होंने दूसरे प्रयास में 112 kg उठाया। हालांकि तीसरे प्रयास में 116 kg नहीं उठा सकीं।

यह 27 साल की बिंदियारानी का लगातार दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल है। उन्होंने बर्मिंघम 2022 में सिल्वर जीता था।

भारत मेडल टैली में आठवें स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया 18 गोल्ड सहित 42 मेडल के साथ पहले स्थान पर है।

ज्ञानेश्वरी को सिल्वर

सोमवार को ज्ञानेश्वरी यादव ने महिला 53 kg वर्ग में 199 kg (88+111) वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने स्नैच में 88 kg उठाकर गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। हालांकि, नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडीह ने 206 kg (93+113) वजन उठाकर गोल्ड अपने नाम किया।

ज्ञानेश्वरी यादव मेडल जीतने के बाद सेलिब्रेट करती हुईं।

मणिपुर के तीन वेटलिफ्टरों ने दिलाए मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स में मणिपुर के तीन वेटलिफ्टर भारत के लिए मेडल जीत चुके हैं। इनमें मीराबाई चानू का गोल्ड, बिंदियारानी देवी का ब्रॉन्ज और ऋषिकांत सिंह का सिल्वर शामिल है।

छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव और तमिलनाडु के राजा मुथुपांडी ने भी सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतकर भारत का खाता खोला था।

ताइक्वांडो गेम से शुरुआत की

इम्फाल की रहने वाली बिंदियारानी ने खेल करियर की शुरुआत ताइक्वांडो से की थी। 2008 से 2012 तक ताइक्वांडो में उन्होंने भारत को रिप्रेजेंट किया। हालांकि छोटी हाईट और मजबूत कद-काठी की वजह से कई कोच ने उन्हें वेटलिफ्टिंग की सलाह दी।

2013 में उन्होंने वेटलिफ्टिंग शुरू की। जल्द ही स्पोर्ट्स अथॉरिटी इंडिया के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (इम्फाल) में उनका सिलेक्शन हुआ। यहां से उन्होंने कई मेडल अपने नाम किए।

ज्ञानेश्वरी के पिता बॉडीबिल्डर, आर्थिक तंगी में छोड़ना पड़ा खेल

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी यादव ने कम उम्र में ही वेटलिफ्टिंग की शुरुआत कर दी थी। उनके पिता बॉडीबिल्डर थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उन्हें अपना खेल छोड़कर इलेक्ट्रीशियन का काम करना पड़ा। पिता के साथ ट्रेनिंग करते हुए ज्ञानेश्वरी ने जूनियर स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन किया और नेशनल टीम में जगह बनाई। 2026 एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उन्होंने स्नैच में सिल्वर और कुल प्रदर्शन में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

सचिन और अंकुश बॉक्सिंग क्वार्टर फाइनल में

भारतीय बॉक्सर सचिन सिवाच ने मेंस 60 kg के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में इंग्लैंड के विलियम हेविट को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अब उनका सामना बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी से होगा। वहीं अंकुश ने 80 kg में एंटीगुआ और बारबुडा के जलान जान को 5-0 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया।

सचिन ने इंग्लैंड के विलियम हेविट को 4-1 के अंतर से हराया।

श्रीशंकर और साजन प्रकाश भी फाइनल में

एथलेटिक्स में मुरली श्रीशंकर ने पहली ही कोशिश में 8.01 मीटर की छलांग लगाकर लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। लोकेश सत्यानाथन ने भी 7.77 मीटर के साथ फाइनल में जगह बनाई। स्विमिंग में साजन प्रकाश ने मेंस 200 मीटर बटरफ्लाई के फाइनल में प्रवेश किया, जबकि तेजस शिर्से 110 मीटर हर्डल्स के फाइनल में पहुंच गए।

श्रीशंकर ने पहली ही कूद में 8.01 मीटर दूरी तय की।

प्रतिष्ठा सातवें स्थान पर रहीं, गुरिंदरवीर बाहर

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स के महिला वॉल्ट फाइनल में प्रतिष्ठा सामंता 12.883 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहीं और मेडल से चूक गईं। वहीं, भारत के सबसे तेज रनर गुरिंदरवीर सिंह 100 मीटर हीट्स में 10.39 सेकेंड का समय निकालने के बावजूद सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके।

हाई जंप में तेजस्विन पर नजर

एथलेटिक्स में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद मेंस हाई जंप फाइनल में होगी। तेजस्विन शंकर, सर्वेश कुशारे और जे. आदर्श राम रात 11:40 बजे मेडल के लिए उतरेंगे। वहीं, तेजस शिर्से 110 मीटर हर्डल्स हीट्स में रात 2:15 बजे फाइनल खेलेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!