Desraj Gautam Appointed as New Una District Congress President| Himachal News | देसराज गौतम ऊना कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री के करीबी, ब्लॉक अध्यक्ष भी रहे चुके हैं – Una News
देसराज गौतम और हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।
सीनियर कांग्रेस नेता देसराज गौतम को ऊना जिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस हाईकमान ने उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की है। देसराज गौतम हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के करीबी माने जाते हैं।
.
उनकी गिनती जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में होती है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।
ब्लॉक अध्यक्ष रहे चुके हैं गौतम
देसराज गौतम कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के चरोला गांव से संबंध रखते हैं। उनका कांग्रेस पार्टी और खादी ग्रामोद्योग से लंबा जुड़ाव रहा है। इससे पहले वह कांग्रेस के प्रदेश सचिव, कुटलैहड़ ब्लॉक अध्यक्ष और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी भी रह चुके हैं। वह युवा कांग्रेस से भी जुड़े रहे हैं।
पूर्व यूपीए सरकार के कार्यकाल में देसराज गौतम को खादी ग्रामोद्योग नॉर्थ जोन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। वह कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के दावेदार भी रहे हैं। उनकी सक्रिय और प्रभावी कार्यशैली को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि जिले में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती मिल सके।

