Dhamtari Murder LIVE | Dance Fight Turns Fatal, Band Members Attack

Dhamtari Murder LIVE | Dance Fight Turns Fatal, Band Members Attack


धमतरी24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार रात युवक की हत्या कर दी गई। चौथिया कार्यकम में विवाद के बाद बैंड वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर दूल्हन के भाई के साथ मारपीट की, फिर चाकू से हमला कर मार डाला। जिसका लाइव वीडिया भी सामने आया है। इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 2 नाबालिग भी शामिल है।

मामला मगरलोड़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, युवक नाम चंदन निषाद गरियाबंद के मालगांव का रहने वाला है। डांस के दौरान चंदन और उसके दोस्तों का बैंड वालों से धक्का-मुक्की हो गई। विवाद बढ़ने पर बैंड वालों ने युवकों पर हमला कर दिया।

मारपीट और चाकूबाजी में चंदन की जान चली गई। जबकि 4 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया। जहां उनका इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए-

बैंड वालों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

मारपीट के वक्त मौके पर कई ग्रामीण भी मौजूद रहे।

युवक को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, ग्राम भोथीडीह के रहने वाले पंचूराम निषाद के घर शादी थी। 20 फरवरी को भोथीडीह से बारात मालगांव गई थी। 21 फरवरी की देर शाम लकड़ी पक्ष चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने आए। करीब 8 बजे बाजार चौक के पास लकड़ी पक्ष वालों का स्वागत कार्यक्रम के दौरान नाच-गान चल रहा था।

इसी दौरान चंदन निषाद और उसके दोस्तों का बैंड वालों से धक्का लगने की बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बैंड वालों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ने पर 7 युवकों ने चंदन और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। इस दौरान चंदन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और उस पर चाकू से हमला किया गया।

इसी तरह उसके दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई। इधर, मारपीट और चाकूबाजी में चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि चार अन्य घायलों का इलाज जारी है।

युवक गरियाबंद से धमतरी आया था।

7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वारदात की सूचना मिलते ही मरगलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने 7 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिनकी तलाश की जा रही है।

इस मामले में थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं, जब डीएसपी रागिनी तिवारी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि भोथीडीह में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

………………………………..

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

रायपुर में ठंडा भजिया लाने पर दोस्त को मार-डाला, LIVE-VIDEO:लात-घूंसों से पीटा, चाकू-रॉड से हमला किया, फिर लाश के पास बैठकर रोता रहा

रायपुर में मर्डर की ये वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई।

रायपुर में डेयरी कर्मचारी ने अपने दोस्त को रॉड से वारकर मार डाला। शराब पीने के बाद ठंडा भजिया लाया है बोलकर मारपीट की। घसीट-घसीटकर लात-घूसों से पीटा। मर्डर के बाद लाश के पास रोता रहा। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!