FIFA World Cup Final | Spain vs Argentina New Jersey Match Live

FIFA World Cup Final | Spain vs Argentina New Jersey Match Live


न्यूयॉर्क6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अर्जेंटीना के मेसी शॉट लगाते हुए।

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहले हाफ तक स्पेन और अर्जेंटीना गोल नहीं कर सके। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच का पहला हाफ 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। हाफ टाइम शो में सबसे पहले कनाडाई सिंगर जस्टिन बीबर ने परफॉर्म किया। उनके बाद कोलंबियाई पॉप स्टार शकीरा ने स्टेज संभाला।

पहले हाफ में स्पेन के लामिन यमाल और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी, दोनों को गोल करने के मौके मिले, लेकिन कोई भी उन्हें भुना नहीं सका। 41वें मिनट में अर्जेंटीना के डिफेंडर लिसांद्रो मार्टिनेज को फाउल के लिए येलो कार्ड भी दिखाया गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी स्टेडियम पहुंचकर फाइनल देख रहे हैं। उनके दौरे को देखते हुए स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

क्लोजिंग सेरेमनी की 7 फोटोज…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प VIP बॉक्स में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो के साथ।

शकीरा ने परफॉर्म किया।

जस्टिन बीबर ने भी क्लोजिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया।

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज क्लोजिंग सेरेमनी के समय।

अमेरिकी सिंगर पोस्ट मालोन ने क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करते हुए।

क्लोजिंग सेरेमनी में पोस्ट मालोन और रैपर सवै ली।

यूट्यूब कंटेट क्रिएटर स्पीड ने परफॉर्म किया।

दोनों टीमों की स्टार्टिंग-11

स्पेन: उनाई सिमोन (गोलकीपर), पेड्रो पोरो, एमेरिक लापोर्टे, पाउ क्यूबार्सी, मार्क कुकुरेला, फाबियान रुइज, एलेक्स बाएना, रोड्री (कप्तान), दानी ओल्मो, लामिन यामाल, मिकेल ओयारजाबाल।

अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), निकोलस टैग्लियाफिको, गोंजालो मोंटिएल, लिसांद्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, रोड्रिगो डी पॉल, निको गोंजालेज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडेज, जूलियन अल्वारेज, लियोनेल मेसी (कप्तान)।

लाइव अपडेट्स

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दूसरे हाफ की शुरुआत, स्पेन का पहला अटैक बेअसर

दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। 46वें मिनट में स्पेन ने शुरुआती हमला किया, लेकिन एलेक्स बेएना गेंद पर साफ संपर्क नहीं बना सके और मौका गंवा बैठे।

48वें मिनट में अर्जेंटीना को पहला कॉर्नर मिला। लियोनेल मेसी का क्रॉस पहले ही डिफेंडर से टकरा गया। इसके बाद गेंद अर्जेंटीना के खिलाड़ी से लगकर बाहर चली गई और स्पेन को गोल किक मिल गई।

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शकीरा ने परफॉर्म किया

कोलंबियाई पॉप स्टार शकीरा ने मंच संभाला। उन्होंने नाईजीरिया के बर्ना बॉय के साथ डाई-डाई गाना गाया।

शकीरा और बर्ना बॉय।

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पेले को दी गई श्रद्धांजलि

हाफ टाइम शो में सबसे पहले फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले को बिग स्क्रीन पर याद किया गया। इसके बाद बच्चों के एक समूह ने प्रस्तुति दी, जबकि कर्मिट और मिस पिगी जैसे मशहूर मपेट किरदारों ने भी डांस कर दर्शकों का मनोरंजन किया।

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाफ टाइम शो में जस्टिन बीबर की एंट्री

हाफ टाइम शो के दौरान जस्टिन बीबर ने मंच पर एंट्री की। उनके हाथ में गिटार था और उन्होंने सोलो परफॉर्मेंस दी।

जस्टिन बीबर गिटार के साथ।

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेसी का मूव नाकाम, हाफ टाइम तक स्कोर 0-0

पहले हाफ के इंजरी टाइम में लियोनेल मेसी का मूव नाकाम रहा। वे गेंद लेकर स्पेन गोलपोस्ट के पास पहुंचे। हालांकि वे शॉट लगा पाते, उससे पहले ही स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन उनसे पहले गेंद तक पहुंच गए।

मेसी पहले हाफ में गोल नहीं कर सके।

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लिसांद्रो मार्टिनेज को येलो कार्ड

41वें मिनट में लिसांद्रो मार्टिनेज ने मिकेल ओयारजाबाल को पीछे से पकड़कर रोका। रेफरी ने बिना देर किए अर्जेंटीना के डिफेंडर को येलो कार्ड दिखाया।

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओयारजाबाल का शॉट, एमिलियानो मार्टिनेज ने बचाया गोल

हाफ खत्म होने से पहले मिकेल ओयारजाबाल ने स्पेन को बढ़त दिलाने का बेहतरीन मौका बनाया। शानदार पासिंग मूव के बाद उन्हें बॉक्स के किनारे से शॉट लगाने की जगह मिली, लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने शानदार बचाव करते हुए गेंद को गोल में नहीं जाने दिया।

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अर्जेंटीना की फ्री-किक बेअसर, स्पेन ने काउंटर अटैक किया

अर्जेंटीना को 33वें मिनट में बाएं फ्लैंक से फ्री-किक मिली। गेंद को बॉक्स में भेजने का मौका था, लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी।

इसके बाद लियोनेल मेसी ने फ्री-किक को शॉर्ट खेलकर मूव बनाने की कोशिश की, लेकिन स्पेन के खिलाड़ियों ने तुरंत अर्जेंटीना को घेर लिया और हमला वहीं रोक दिया। गेंद छिनते ही स्पेन ने तेज काउंटर अटैक शुरू कर दिया। 34 मिनट के खेल के बाद भी मुकाबला 0-0 से बराबरी पर है।

07:34 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

रोड्री का दबदबा, स्पेन की हाई प्रेस में उलझा अर्जेंटीना

शुरुआती 20 मिनट में स्पेन के रोड्री पूरे मैदान पर दिख रहे हैं। डिफेंस में वे तीसरे सेंटर-बैक की भूमिका निभा रहे हैं, गेंद मिलने पर प्लेमेकर बन रहे हैं और अटैक में भी स्पेन के लिए मुख्य विकल्प बने हुए हैं। इतना ही नहीं, वे अर्जेंटीना के हाफ में लगातार हाई प्रेस कर रहे हैं।

स्पेन की इसी प्रेसिंग के कारण अर्जेंटीना कई बार गेंद गंवा चुका है और स्पेन को कुछ मौके भी मिले हैं। हालांकि, अर्जेंटीना की टीम अक्सर मैच के आगे बढ़ने के साथ लय पकड़ती है।

मिडफील्ड में स्पेन के रोड्री और अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडीज।

07:31 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मेसी की बेहतरीन पास, लेकिन ऑफसाइड हुआ

लियोनेल मेसी मिडफील्ड तक लौटे और वहां से शानदार थ्रू बॉल खेलकर निको गोंजालेज को बॉक्स के अंदर भेजा। हालांकि गेंद उनके कदमों से थोड़ा पीछे रह गई, जिससे वे सही तरीके से शॉट नहीं लगा सके। इसके बाद सहायक रेफरी ने ऑफसाइड का झंडा उठा दिया। 22 मिनट के खेल के बाद भी स्पेन और अर्जेंटीना 0-0 की बराबरी पर हैं।

मेसी का शॉट स्पेन के गोलकीपर ने रोका।

07:26 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

दोनों टीमें बराबरी पर

दोनों टीमों के बीच अब तक 14 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ने 6-6 मैच जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। वर्ल्ड कप में दोनों की अब तक सिर्फ एक बार भिड़ंत हुई है। 1966 में अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था। वहीं दोनों के बीच पिछला मुकाबला 2018 के दोस्ताना मैच में हुआ था, जिसमें स्पेन ने अर्जेंटीना को 6-1 से हराया था।

07:24 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ओल्मो ने मेसी को रोका, फ्री-किक बेकार गई

स्पेन के दानी ओल्मो ने लियोनेल मेसी को स्पेनिश हाफ के ठीक अंदर फाउल कर रोक दिया। अर्जेंटीना को फ्री-किक मिली, लेकिन बॉक्स में भेजी गई लंबी गेंद किसी खिलाड़ी तक नहीं पहुंची और सीधे गोल लाइन पार कर गई। 16 मिनट के बाद भी मुकाबला 0-0 से बराबरी पर है।

07:17 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखने स्टेडियम पहुंचे हैं। ट्रम्प VIP बॉक्स में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो के साथ बैठे हैं।

ट्रम्प VIP बॉक्स में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो के साथ।

07:14 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

यमाल ने बनाया पहला मौका, अर्जेंटीना के गोलकीपर ने बचाया

स्पेन ने मैच के 5वें मिनट में पहला अटैक किया। लामिन यमाल ने शानदार वन-टू पास के बाद बॉक्स में जगह बनाई, लेकिन उनका शॉट अर्जेंटीना के गोलकीपर ने रोक दिया। शुरुआती मिनटों में स्पेन ने आक्रामक शुरुआत की है, जबकि 5 मिनट के बाद स्कोर 0-0 से बराबर है।

07:05 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अर्जेंटीना ने 3 बदलाव किए, स्पेन अनचेंज

फाइनल मुकाबले से पहले अर्जेंटीना और स्पेन का राष्ट्रगान गाया गया। स्पेन ने सेमीफाइनल मैच की स्टार्टिंग-11 खिलाया है। वहीं अर्जेंटीना ने 3 बदलाव किए हैं।

06:41 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

19 साल पहले मेसी ने यमाल को गोद में उठाया था

इस फाइनल की सबसे बड़ी कहानी लियोनेल मेसी और लामिन यमाल की है। मेसी अर्जेंटीना के सुपर स्टार हैं तो यमाल स्पेन की युवा सनसनी। मेसी स्पेन के ही क्लब बार्सिलोना के लिए खेलते थे। करीब 19 साल पहले बार्सिलोना के एक चैरिटी फोटोशूट में मेसी ने तीन महीने के यमाल को गोद में उठाकर नहलाया था। तब मेसी खुद 20 साल के थे। आज वही यमाल पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेसी के सामने उतरेंगे। यह तस्वीर 2024 में वायरल हुई थी और अब फुटबॉल इतिहास की सबसे चर्चित कहानियों में शामिल है।

2007 में कैंप नोउ के ड्रेसिंग रूम में चैरिटी कैलेंडर के फोटोशूट के दौरान 20 साल के लियोनेल मेसी ने 6 महीने के लामिन यमाल को गोद में उठाया था। अब दोनों वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे।

06:41 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

गोल्डन बूट की रेस में एमबाप्पे सबसे आगे

एमबाप्पे गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 10 गोल और 4 असिस्ट किए हैं। वहीं, मेसी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 8 गोल और 4 असिस्ट किए हैं। दूसरी ओर स्पेन के मिकेल ओयारजाबाल 5 गोल के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं, जबकि 19 साल के यमाल 30 सफल ड्रिब्ल के साथ टूर्नामेंट के सबसे इम्पैक्टफुल विंगर रहे हैं।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के मेसी सेलिब्रेट करते हुए।

06:40 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया

लुइस डे ला फुएंते की टीम की शुरुआत केप वर्डे के खिलाफ 0-0 के ड्रॉ से हुई थी। इसके बाद स्पेन ने लगातार छह मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। टीम ने ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, बेल्जियम और सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराया।

पूरे टूर्नामेंट में स्पेन ने सिर्फ एक गोल खाया। गोलकीपर उनाई सिमोन ने वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छह क्लीन शीट का रिकॉर्ड बनाया। वहीं कप्तान रोड्री ने रिकॉर्ड 648 सफल पास पूरे किए।

06:40 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अर्जेंटीना लगातार सात जीत के साथ फाइनल में

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज में अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन को हराया। इसके बाद केप वर्डे, मिस्र, स्विट्जरलैंड और इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई।

मिस्र के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद 3-2 की जीत और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पिछड़कर 2-1 से जीत ने टीम की चैंपियन मानसिकता दिखाई। अर्जेंटीना ने लगातार सात मुकाबले जीते हैं और इस विश्व कप में सबसे ज्यादा 19 गोल किए हैं।

06:38 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

स्पेन की डिफेंस Vs अर्जेंटीना का अटैक

फाइनल में सबसे बड़ी टक्कर स्पेन की डिफेंस और अर्जेंटीना के अटैक के बीच होगी। स्पेन ने सिर्फ एक गोल खाया है, जबकि अर्जेंटीना ने 19 गोल दागे हैं। रोड्री, कुबार्सी और कुकुरेला पर मेसी को रोकने की जिम्मेदारी होगी, जबकि अर्जेंटीना की उम्मीदें मेसी, जूलियन अल्वारेज और एंजो फर्नांडीज पर टिकी होंगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!