France vs Spain FIFA World Cup Semifinal

France vs Spain FIFA World Cup Semifinal


  • Hindi News
  • Sports
  • France Vs Spain FIFA World Cup Semifinal | Mbappe Golden Boot Race Dallas

डलासकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

फुटबॉल वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस पर 2-0 की बढ़त बना ली है। 58वें मिनट में पेड्रो ने गोल कर स्पेन की बढ़त दोगुनी कर दी। इससे पहले डलास स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में स्पेन को 23वें मिनट में पेनल्टी पर मिकेल ओयारजाबाल ने पहला गोल दागा था।

पेनल्टी पर गोल करने के बाद ओयारजबाल।

यमाल पर फाउल, स्पेन को मिला पेनल्टी का मौका

स्पेन के युवा स्टार लामिन यमाल बॉक्स के अंदर गेंद पर कब्जा बनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी फ्रांस के लुकास डिग्ने ने उन्हें फाउल कर दिया। रेफरी ने तुरंत पेनल्टी दी। ओयारजाबाल ने शॉट लिया और गेंद को गोलपोस्ट के टॉप कॉर्नर में भेजकर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह टूर्नामेंट में उनका 5वां गोल है।

ओयारजाबाल का शॉट फ्रांस के गोलकीपर माइक मैग्नन नहीं रोक सके।

कुकुरेला को यलो कार्ड, सिमोन ने बचाया गोल

32वें मिनट में स्पेन के डिफेंडर मार्क कुकुरेला को फ्रांस के खिलाड़ी पर फाउल करने के कारण यलो कार्ड मिला। फ्रांस को फ्री-किक मिली, लेकिन उस्मान डेम्बेले के शॉट को गोलकीपर उनाई सिमोन ने शानदार तरीके से रोक दिया। इसके अलावा किलियन एम्बाप्पे को भी पहले हाफ में कई बार ऑफसाइड ट्रैप में फंसना पड़ा।

फ्रांस पहली बार टूर्नामेंट में पिछड़ा

यह मौजूदा वर्ल्ड कप में पहला मौका है, जब फ्रांस किसी मैच में पिछड़ा है। दूसरी ओर स्पेन ने पहले हाफ में गेंद पर बेहतर नियंत्रण रखा और कई अच्छे मूव बनाए। अब दूसरे हाफ में फ्रांस बराबरी के लिए और स्पेन फाइनल की बढ़त मजबूत करने के इरादे से उतरेगा।

दोनों टीमों की स्टार्टिंग-11:

फ्रांस: माइक मैग्नन, लुकास डिग्ने, दायोत उपामेकानो, जूल्स कौंडे, विलियम सलीबा, ऑरेलियन चुआमेनी, एड्रियन रैबियो, उस्मान डेम्बेले (कप्तान), किलियन एम्बापे, माइकल ओलीसे, ब्रैडली बारकोला।

स्पेन: उनाई सिमोन, पेड्रो पोरो, अयमेरिक लापोर्टे, पाउ क्यूबार्सी, मार्क कुकुरेला, फैबियन रुइज, एलेक्स बेना, रोड्री (कप्तान), दानी ओल्मो, लामिन यमाल, मिकेल ओयारजाबाल।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!