Helmet awareness camp of Chhattisgarh Raigarh Police | रायगढ़ में बिना हेलमेट वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई: मुफ्त हेलमेट बांटे, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत लगाया गया हेलमेट जागरूकता शिविर – Raigarh News

Helmet awareness camp of Chhattisgarh Raigarh Police | रायगढ़ में बिना हेलमेट वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई: मुफ्त हेलमेट बांटे, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत लगाया गया हेलमेट जागरूकता शिविर – Raigarh News


कई वाहन चालक बिना हेलमेट के पाए गए, जिन पर चालानी कार्रवाई कर निशुल्क हेलमेट दिया गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। मंगलवार को छातामुड़ा चौक पर हेलमेट जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को याताया

.

जागरूकता अभियान के दौरान कई बाइक चालक बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए। ऐसे चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं, जागरूकता के उद्देश्य से पुलिस ने उन्हें निःशुल्क हेलमेट भी किए, ताकि आगे से वे नियमों का पालन करें।

शिविर के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित वीडियो भी दिखाए गए।

यातायात नियमों पर दी गई जानकारी

शिविर में वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवर स्पीड से बचाव, ट्रैफिक सिग्नल के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं। इस दौरान परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा से जुड़े जागरूकता वीडियो भी दिखाए, जिनमें ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं, जान-माल के नुकसान और कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी गई।

एसपी ने बांटे हेलमेट, नियम पालन की अपील

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने स्वयं बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को हेलमेट वितरित किए और भविष्य में यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।

स्कूली बच्चों को भी किया गया जागरूक

यातायात पुलिस ने बड़गांव हाई और मिडिल स्कूल में भी सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थाना यातायात के एएसआई प्रेम साय भगत ने छात्रों को सुरक्षित यातायात से जुड़े नियमों की जानकारी दी।उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवर स्पीड से बचने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की समझाइश दी। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक और स्टाफ भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!