High Tension Line Pipe Hit, 1 Feared Dead, 2 Hospitalized latest update
हादसे वाली जगह जहाँ लेंटर डाल रहा था
लुधियाना के जमालपुर इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गोबिंद कॉलोनी में एक घर की तीसरी मंजिल पर लैंटर डालने की तैयारी चल रही थी तभी शटरिंग के दौरान लोहे की पाइप पास से गुजर रही हाईटेंशन तारों से टकरा गई। करंट इतना जोरदार था कि दो लोग झुलसकर
.
इस हादसे में क्षेत्र के निवासियों का कहना है की एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है इसमें एक महिला भी घायल हुई हैं हालांकि की पुलिस ने मृतक की पुष्टि नहीं की ।
क्षेत्र के निवासियों के मुताबिक जैसे ही लोहे की पाइप हाई वोल्टेज तारों के संपर्क में आई एक जोरदार धमाका हुआ। करंट का झटका इतना जबरदस्त था कि इलाके के कई घरों के बिजली मीटर जल गए और इलेक्ट्रॉनिक सामान (टीवी, फ्रिज, एसी) फुंक गए। हादसे के दौरान एक महिला की घबराहट के कारण धड़कन बढ़ गई और तबीयत बिगड़ गई जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी देते हुए युवराज इलाका निवासी
कॉलोनी के घरों में मची चीख-पुकार
स्थानीय निवासी युवराज ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। करंट लगने के बाद तीसरी मंजिल से गिरे व्यक्तियों को देख लोग सहम गए। पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर में धुआं भरने और बिजली के झटकों के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई।
मोहल्ला निवासियों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही और रिहायशी इलाके में हाईटेंशन तारों का होना जानलेवा साबित हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। बिजली विभाग की ओर से सुरक्षा के लिहाज से इलाके की सप्लाई काट दी गई है और जले हुए मीटरों व तारों की मरम्मत का काम जारी है।
इस मामले में जब जमालपुर पुलिस से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि हमे अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है और ना ही किस्सी के मारने की जानकारी है अपने बताया है अभी पता करते है ।

