Hisar Firing Case | Police Arrest Two Accused; Video Released


हिसार5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिसार पुलिस की गिरफ्त में लंगड़ाकर चल रहे दोनों आरोपी।

हिसार शहर में अलग जगहों पर हवाई फायरिंग कर लोगों में दहशत फैलाने के मामले में हिसार पुलिस की CIA मिल गेट टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव और गगन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों का कस्टडी में एक वीडियो जारी किया है। जिसमें आरोपी लंगड़ाकर चल रहे हैं। पुलिस ने इससे आरोपियों को मैसेज दिया है कि अपराध करने वाला किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने इनके कब्जे से 315 बोर की दो अवैध पिस्टल, 6 खाली कारतूस और वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक बरामद की है। एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि शहर में फायरिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सीआईए मिल गेट की टीम को विशेष निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा।

हिसार में पुलिस की गिरफ्त में हवाई फायर कर दहशत मचाने वाले आरोपी।

रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान आरोपियों से अवैध हथियार कहां से लाए, वारदात की मुख्य वजह क्या थी और इसमें कौन-कौन शामिल था, इस संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। एसपी ने स्पष्ट किया कि जांच में अगर किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

एसपी ने कहा- दहशत फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि शहर में अवैध हथियार रखने, हवाई फायरिंग करने या हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में खौफ पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस का मकसद आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और अपराधियों में कानून का डर पैदा करना है।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

कल भी पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा था

बता दें कि हिसार शहर के अलग-अलग इलाकों में हवाई फायरिंग कर लोगों में दहशत और भय का माहौल पैदा करने वाले तीन बदमाशों को हिसार पुलिस ने कल दबोच था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अकुश, मोन्टी उर्फ सरबटा और खुशवंत के रूप में हुई थी।

पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर थी। पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धांत जैन ने बताया कि शहर में हवाई फायरिंग की इन घटनाओं के बाद थाना शहर और थाना एचटीएम (HTM) में अलग-अलग केस दर्ज किए गए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!