HPBOSE Updated List | Himachal Fake Degree Certificate Curb Initiative

HPBOSE Updated List | Himachal Fake Degree Certificate Curb Initiative



शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने फर्जी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों और गैर-मान्यता प्राप्त संस्थानों के माध्यम से प्रवेश व नौकरी हासिल करने के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बोर्ड ने देश-विदेश के मान्यता प्राप्त एवं सम

.

इस पहल का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और भर्ती एजेंसियों को किसी भी प्रमाण-पत्र को स्वीकार करने से पहले संबंधित बोर्ड या विश्वविद्यालय की मान्यता की जांच करने में मदद करना है। बोर्ड ने संस्थानों को एडमिशन या नौकरी देने से पहले इस सूची से मान्यता की जांच करने की हिदायत दी है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि केवल प्रमाण-पत्र देखकर किसी विद्यार्थी को प्रवेश देना या अभ्यर्थी को नौकरी के लिए योग्य मान लेना उचित नहीं है। उन्होंने संबंधित शैक्षणिक निकाय की मान्यता और समकक्षता की जांच को अनिवार्य बताया।

बोर्ड द्वारा जारी अद्यतन सूची में विभिन्न राज्यों के मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों और विश्वविद्यालयों के साथ-साथ विदेशी बोर्डों तथा नेपाल सहित अन्य वैध शैक्षणिक निकायों का विवरण शामिल है। यह सूची विद्यार्थियों और संस्थानों को प्रमाण-पत्रों की वैधता की प्राथमिक जांच के लिए एक प्रामाणिक संदर्भ प्रदान करती है।

डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि यदि कोई शिक्षण संस्थान या अभ्यर्थी बोर्ड की सूची में शामिल न होने वाले किसी गैर-मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय के प्रमाण-पत्र के आधार पर प्रवेश या अन्य शैक्षणिक लाभ प्राप्त करता है, तो भविष्य में उत्पन्न होने वाली कानूनी, प्रशासनिक अथवा शैक्षणिक जटिलताओं की जिम्मेदारी संबंधित संस्था और छात्र की होगी। समय-समय पर अपडेट होगी सूची बोर्ड के अनुसार मान्यता और समकक्षता से संबंधित सूचनाओं में समय के साथ बदलाव संभव है। इसलिए किसी पुराने रिकॉर्ड या सूची के बजाय नवीनतम अपडेटेड सूची को ही आधार बनाने की सलाह दी गई है। बोर्ड की इस पहल से फर्जी शैक्षणिक संस्थानों और अमान्य प्रमाण-पत्रों के जरिए होने वाले फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!