IG ने कुबेरेश्वर धाम में रूद्राक्ष महोत्सव की तैयारियों देखीं:भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक प्लान पर फोकस

IG ने कुबेरेश्वर धाम में रूद्राक्ष महोत्सव की तैयारियों देखीं:भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक प्लान पर फोकस




सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में आगामी रूद्राक्ष महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस महानिरीक्षक (देहात जोन) भोपाल, संजय तिवारी ने सीहोर का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यह महोत्सव 14 से 20 फरवरी तक कुबरेश्वर धाम में आयोजित होगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में मार्ग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, रोड डायवर्जन प्लान, श्रद्धालुओं के आवागमन (रेल, बस, ऑटो), एलईडी स्क्रीन, भीड़ नियंत्रण, पानी, अग्निशमन, बिजली, पीए सिस्टम और पुलिस बल की उपलब्धता पर विस्तृत चर्चा की गई। कुबरेश्वर धाम में प्रवेश और निकास की व्यवस्थाओं को भी समझा गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक संजय तिवारी ने प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात रेंज) ओम प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के साथ डायवर्जन मार्गों का भ्रमण किया। उन्होंने क्रिसेंट से भाऊखेड़ी, भाऊखेड़ी से धामंदा और अमलाहा कट प्वाइंट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अस्पताल,भोजनशाला जैसी जगहों का भी जायजा
इसके बाद, पुलिस महानिरीक्षक तिवारी ने प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला और कलेक्टर के बाला गुरु के साथ कुबरेश्वर धाम परिसर का दौरा किया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम, पार्किंग स्थल, कथा स्थल, अस्पताल और भोजनशाला जैसी जगहों का जायजा लिया। इस दौरान कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और मंदिर समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। भ्रमण और बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत, एसडीएम सीहोर तन्मय वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनंदना शर्मा, डीएसपी हेमंत पांडे, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, थाना प्रभारी मंडी सुनील मेहर, यातायात सूबेदार बृजमोहन धाकड़ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!