Indian Man Stabs Girlfriend Death US Flees to India | चंडीगढ़ के युवक ने अमेरिका में गर्लफ्रेंड की हत्या की: गुमशुदगी दर्ज करवा अमृतसर पहुंचा; पुलिस ढूंढते पहुंची तो बॉयफ्रेंड के फ्लैट से शव मिला – Chandigarh News

Indian Man Stabs Girlfriend Death US Flees to India | चंडीगढ़ के युवक ने अमेरिका में गर्लफ्रेंड की हत्या की: गुमशुदगी दर्ज करवा अमृतसर पहुंचा; पुलिस ढूंढते पहुंची तो बॉयफ्रेंड के फ्लैट से शव मिला – Chandigarh News


मृतका निकिता गोडिशला की फाइल फोटो।

अमेरिका में अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या करने के बाद एक युवक अमेरिकी पुलिस को गुमराह कर भारत भाग आया। आरोपी शनिवार को US से फ्लाइट में सवार होकर पंजाब के अमृतसर पहुंचा। इसके बाद उसके चंडीगढ़ आने की जानकारी सामने आई है।

.

विभिन्न पहलुओं पर काम करते हुए 27 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी महिला निकिता गोडिशला की हत्या के मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही तलाश खत्म हो गई है। हत्या के बाद भारत फरार हुए पूर्व बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा को इंटरपोल की मदद से तमिलनाडु में गिरफ्तार किया गया।

अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक आरोपी पर लगातार नजर रखी जा रही है और भारतीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर उसे डिपोर्ट कराने की प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है। हत्या के बाद आरोपी ने पहले खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश की और फिर देश छोड़कर फरार हो गया।

अमेरिका पुलिस द्वारा जारी की गई आरोपी पूर्व बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा की फोटो।

यहां पढ़िए, क्या है पूरा मामला…

  • नए साल से लापता निकिता: अमेरिकी पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है और वह चंडीगढ़ का रहने वाला है। उस पर अमेरिका में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड निकिता गोडिशला की चाकू से बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। घटना को अंजाम देने के बाद अर्जुन ने चालाकी से पुलिस स्टेशन जाकर निकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, ताकि शक से बच सके।
  • नए साल की शाम को लापता हो गया था: पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 2 जनवरी को अर्जुन शर्मा ने हॉवर्ड काउंटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड निकिता गोडिशला नए साल की शाम से लापता है। अर्जुन का दावा था कि उसने निकिता को आखिरी बार कोलंबिया के ट्विन रिवर्स रोड स्थित अपने फ्लैट में देखा था।
  • आरोपी ने करवाई थी गुमशुदगी दर्ज: जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस दिन अर्जुन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, उसी दिन वह अमेरिका छोड़कर भारत के लिए रवाना हो गया। इस जानकारी के बाद पुलिस का शक गहराया। इसके बाद डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने अर्जुन के फ्लैट की तलाशी के लिए सर्च वारंट जारी किया।

हत्या के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी पुलिस जब अर्जुन शर्मा के फ्लैट में पहुंची तो वहां से निकिता गोडिशला का शव बरामद हुआ। निकिता के शरीर पर चाकू के कई निशान थे, जिससे साफ हो गया कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। शव मिलने के बाद अमेरिकी पुलिस ने अर्जुन शर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए अमेरिकी पुलिस फेडरल एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही है। वहीं, भारतीय एजेंसियों को भी इस मामले में अलर्ट किया गया है।

नए साल की शाम को हुई हत्या की आशंका पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि निकिता की हत्या नए साल की शाम करीब 7 बजे के बाद की गई थी। हत्या के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना से पहले दोनों के बीच किसी तरह का विवाद हुआ था या नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!