Iran Stops India Ship | Kharge Notice Modi Terror
.
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारत आ रहे एक जहाज को रोककर कब्जे में ले लिया है। उधर, PM मोदी को आतंकी कहने पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस जारी किया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में बताएंगे कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमानों का एयर शो कैसा रहा।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- पश्चिम बंगाल के फर्स्ट फेज में 152 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों के लिए वोटिंग होगी।
- जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. होर्मुज से भारत आ रहे जहाज को ईरान ने रोका, इस्लामिक गार्ड ने कब्जे में लिया
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में भारत आ रहे एक जहाज को रोककर कब्जे में ले लिया है। ईरान ने आरोप लगाया है कि जहाज बिना इजाजत होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहा था। लाइबेरिया के फ्लैग वाला एपामिनोडेस नाम का यह कंटेनर शिप गुजरात के मुंद्रा पोर्ट की ओर जा रहा था।
ईरान ने कई और जहाजों को भी कब्जे में लिया: ईरानी नौसेना के मुताबिक, जहाज के नेविगेशन सिस्टम में छेड़छाड़ की गई थी, जिससे समुद्री सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ। इसके अलावा इजराइल से जुड़े फ्रांसेस्का नाम के दूसरे जहाज को भी कब्जे में लिया गया है। इसके अलावा यूफोरिया नाम के जहाज पर हमला भी किया गया है।
राजस्थान के मर्चेंट नेवी ऑफिसर फंसे: भारत आ रहे जहाज में राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रहने वाले मर्चेंट नेवी में वाइस कैप्टन संजय माहर मौजूद थे। संजय समेत कुल 21 क्रू अभी ईरान में फंस गए हैं।
2. मोदी को आतंकी कहने पर खड़गे को EC का नोटिस, कांग्रेस अध्यक्ष ने बयान पर सफाई भी दी थी
चुनाव आयोग (EC) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। भाजपा ने पीएम मोदी को आतंकी कहने के मामले में चुनाव आयोग से खड़गे की शिकायत की थी। दरअसल, खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी को आतंकी कहा था। हालांकि, बाद में उन्होंने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं।
शाह बोले-राहुल के साथ रहकर भाषा बिगड़ी: गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में एक रैली में कहा कि आतंकवाद को खत्म करने वाले नरेंद्र मोदी को खड़गे आतंकवादी कह रहे हैं। राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ने लगी है, लेकिन मोदी को जितनी गालियां दोगे, कमल उतना ही ज्यादा खिलेगा।
3. सुप्रीम कोर्ट बोला- I-PAC जांच में ममता का दखल लोकतंत्र को खतरा, कोई CM ऐसा करेगा, सोचा नहीं था
यह विजुअल 8 जनवरी के हैं जब कोलकाता में ईडी की छापेमारी के बीच ममता बनर्जी प्रतीक जैन के घर पहुंची थीं।
I-PAC रेड मामले में ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के बीच CM ममता बनर्जी के दखल को गलत ठहराया। कोर्ट ने कहा कि किसी भी राज्य का सीएम ऐसा करता है तो यह लोकतंत्र को खतरे में डालना है। जस्टिस कुमार ने कहा- यह राज्य और केंद्र के बीच का विवाद नहीं है।
कोर्ट ने आगे कहा;-
यह राज्य-केंद्र का विवाद नहीं है। हमने कभी नहीं सोचा था कि इस देश में ऐसा भी दिन आएगा जब कोई मौजूदा CM उस दफ्तर में चली जाएंगी जहां कोई जांच एजेंसी काम कर रही हो।
पूरा मामला पढ़िए: इसी साल 8 जनवरी को ED की टीम ने I-PAC हेड प्रतीक जैन के कोलकाता स्थित घर और दफ्तर पर छापा मारा था। प्रतीक जैन ही ममता बनर्जी के लिए पॉलिटिकल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं। छापेमारी के बीच ममता प्रतीक के घर पहुंच गईं थीं और कुछ दस्तावेज लेकर चली गईं।
4. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरे लड़ाकू विमान, जगुआर-मिराज ने भी टेकऑफ और लैंडिंग की
यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमानों का एयर शो हुआ। करीब 3 घंटे चले एयर शो में एक्सप्रेस-वे पर बने रनवे पर सुखोई और मिराज फाइटर जेट्स ने टेकऑफ और लैंडिंग की। M17 हेलीकॉप्टर से कमांडोज ने सैन्य ऑपरेशन की मॉक ड्रिल की। M32 भीष्म एयर क्राफ्ट ने भी एयर स्ट्रिप पर ‘टच एंड गो’ का अभ्यास किया।
चार साल पहले PM मोदी का प्लेन लैंड हुआ था: 16 नवंबर 2021 को PM मोदी ने सुल्तानपुर से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का इनॉगरेशन किया था। PM मोदी एयरफोर्स के हरक्युलिस जहाज से एयर स्ट्रिप पर उतरे थे। लखनऊ से गाजीपुर तक बने 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लागत 22,494.66 करोड़ रुपए है।
5. गाजीपुर में सपा नेताओं-ग्रामीणों में पत्थरबाजी, पूर्व मंत्री का सिर फूटा
गाजीपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल और गांववालों के बीच बुधवार को जमकर पत्थर चले। इसमें पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के सिर फट गया। गंभीर चोट लगने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
16 साल की लड़की की लाश मिली थी: दरअसल, 15 अप्रैल को 16 साल की लड़की निशा विश्वकर्मा का शव जमानिया पुल के पास नदी में मिला था। पुलिस जांच में यह मामला हत्या का निकला। इसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे सपा नेता: सपा का प्रतिनिधिमंडल एक पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा था, लेकिन गांववालों ने उन्हें गांव के बाहर रोक दिया। इसी दौरान झगड़े के बाद पत्थरबाजी हुई। निशा की मौत के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल था। सपा का प्रतिनिधिमंडल लड़की के पीड़ित परिवार से मिलने कटरिया गांव पहुंचा था।
6. मिर्जापुर में ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 11 की मौत, 8 जिंदा जले; मैहर देवी के दर्शन करके लौट रहे थे
मिर्जापुर में बुधवार रात भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। बोलेरो-ट्रक की टक्कर में 8 लोग जिंदा जल गए। एक अन्य कार सवार समेत ट्रक के ड्राइवर और खलासी की दबकर मौत हो गई। जलकर मरने वाले सभी बोलेरो में सवार थे।
गिट्टी लदे ट्रेलर में जा घुसी बोलेरो: मध्यप्रदेश से चना लादकर आ रहे एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह बेकाबू हो गया। ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रेलर में जा घुसी। बोलेरो धू-धू कर जलने लगी। हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि बोलेरो सवार सभी लोग प्रयागराज के मांडा क्षेत्र के हाटा के बताए जा रहे हैं। ये लोग मैहर धाम से दर्शन करके वापस लौट रहे थे।
7. छत्तीसगढ़ में पारा 43°C, रेलवे स्टेशन पर पानी की फुहार; ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटक बेहोश
राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और बंगाल पिछले 5 दिन से पारा 40°C से 45°C के बीच बना है। कई जगह हीटवेव का अलर्ट है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तापमान 43.8°C होने के बाद रेलवे प्लेटफॉर्म पर पानी की फुहारें छोड़ी जा रही हैं। यूपी के 30 जिलों में लू का अलर्ट है। आगरा में ताजमहल पहुंचे 6 पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। प्रयागराज में पारा 44°C के ऊपर है।
राजस्थान में पर्यटकों की संख्या घटी: राजस्थान के उदयपुर, जयपुर में पर्यटकों की संख्या घट गई है। मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 9 जिलों में पहली बार ‘वार्म नाइट’ की चेतावनी दी है। यहां रात का तापमान 27°C से ज्यादा रहेगा और रात में भी लू चलेगी। इधर, दिल्ली में पारा इस हफ्ते 45°C पार जा सकता है।
कल देश के ज्यादातर हिस्सों में हीटवेव थी
🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- इंटरनेशनल: जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा ने 20 हजार फ्लाइट्स रद्द कीं: ईरान जंग से ईंधन महंगा; यूरोप में सिर्फ 6 हफ्ते का जेट फ्यूल बाकी (पूरी खबर पढ़ें)
- नेशनल: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप-हत्या: घर में शव मिला, पेरेंट्स जिम गए थे; नौकर पर शक, एक महीने पहले काम से निकाला था (पूरी खबर पढ़ें)
- नेशनल: लेंसकार्ट में तिलक विवाद, MP-UP, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन: स्टोर जाकर कर्मचारियों को कलावा पहनाया; धीरेंद्र शास्त्री मालिक से बोले- लाहौर में कंपनी खोल लो (पूरी खबर पढ़ें)
- बिजनेस: ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम 1-मई से लागू होंगे: गेमिंग-सर्टिफिकेट 10 साल तक वैलिड रहेगा; बिना पैसे वाले गेम्स को रजिस्ट्रेशन से छूट (पूरी खबर पढ़ें)
- नेशनल: पहलगाम आतंकी हमले का एक साल, सेना ने सुरक्षा बढ़ाई: एकजुटता मार्च निकाला गया; मोदी ने कहा- भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा (पूरी खबर पढ़ें)
- नेशनल: टीसीएस केस-जबरन धर्मांतरण में शामिल थी निदा खान: पुलिस का दावा-दो महीने की प्रेग्नेंसी का हवाला देकर अग्रिम जमानत मांगी (पूरी खबर पढ़ें)
- नेशनल: बेंगलुरु में बॉयफ्रेंड को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया: युवती ने सरप्राइज का झांसा देकर आंखों पर पट्टी, हाथ-पैर बांधे; आग लगाकर वीडियो भी बनाया (पूरी खबर पढ़ें)
- MP: कुंभ की नाबालिग वायरल गर्ल प्रेग्नेंट: पति फरमान बोला- डॉक्टरों ने बेड रेस्ट को कहा, पुलिस के सामने पेश नहीं होगी (पूरी खबर पढ़ें)
- बिजनेस: सरकार ने एविएशन फ्यूल में एथेनॉल मिलाने की मंजूरी दी: कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी; गडकरी बोले-100% ब्लेंडिंग का टारगेट (पूरी खबर पढ़ें)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके…
तोते को पेड़ से उतारने पहुंची फायर ब्रिगेड
छत्तीसगढ़ में एक पालतू तोते को पेड़ से उतारने के लिए उसके मालिक ने फायर ब्रिगेड बुला ली। पाइप से लगातार पानी डाला गया, तब जाकर तोता नीचे आया। इस दौरान हजारों लीटर पानी बह गया। लोगों ने आपातकालीन सेवाओं केा इस तरह इस्तेमाल करने पर सवाल उठाए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
- ग्राउंड रिपोर्ट: पहलगाम में 75% घटे टूरिस्ट; गाइड बर्बाद, गाड़ियां-घोड़े बिके: 6 टूरिस्ट स्पॉट बंद, आतंकियों से भिड़े आदिल की फैमिली को एक साल बाद मिला घर
- आज का एक्सप्लेनर: होटल बुक थे, प्लेन तैयार था, फिर ईरान बातचीत के लिए इस्लामाबाद क्यों नहीं गया; ट्रम्प ने किस मजबूरी में बढ़ाया सीजफायर
- भास्कर एक्सक्लूसिव: ‘ढोक में छुपे थे पहलगाम आतंकी, चावल खिलाकर दी पनाह’: NIA की चार्जशीट- खजूर और सिगरेट साथ लाए थे; 1113 लोगों से पूछताछ
- यूपी सरकार के 4 साल पूरे, देखिए विधायकों का सर्वे: कितने MLA जनता की पसंद पर खरे, कितने नाकाम, कौन सी पार्टी पसंद; नतीजे कल से
- रिलेशनशिप एडवाइज- पार्टनर इंटीमेट होना चाहता है: मैं अभी तैयार नहीं हूं, मैं मना करती हूं, वो जिद करता है, उसे कैसे समझाऊं?
🌍 करेंट अफेयर्स
⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल
🌦️ मौसम का मिजाज
वृष राशि वालों के रुके कामों में गति आएगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मिथुन राशि वालों को उधार दिया पैसा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

