Judicial Facilities to Improve in Gharaunda Karnal, Two New Courts to Start Soon | करनाल घरौंडा कोर्ट परिसर में बढ़ेगी न्यायिक सुविधा: ​​​​​​​दो नई अदालतें शुरू होने की तैयारी,करीब 7000 लंबित मामलों का बंटेगा बोझ, लोगों को मिलेगी जल्दी तारीख – Karnal News

Judicial Facilities to Improve in Gharaunda Karnal, Two New Courts to Start Soon | करनाल घरौंडा कोर्ट परिसर में बढ़ेगी न्यायिक सुविधा: ​​​​​​​दो नई अदालतें शुरू होने की तैयारी,करीब 7000 लंबित मामलों का बंटेगा बोझ, लोगों को मिलेगी जल्दी तारीख – Karnal News


घरौंडा में ​​​​​​​दो नई अदालतें शुरू होने को लेकर जानकारी देते एसोसिएशन के सदस्य।

करनाल जिला के घरौंडा में न्यायिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बड़ी पहल होने जा रही है। यहां दो नई अदालतें शुरू करने की तैयारी चल रही है, जिससे कुल अदालतों की संख्या तीन हो जाएगी। अभी एक ही अदालत में हजारों मामले चल रहे हैं, जिसके कारण लोगों को लंबी

.

मौजूदा अदालत पर 7 हजार मामलों का बोझ

घरौंडा में इस समय केवल एक ही कोर्ट काम कर रही है, जबकि यहां करीब 7000 केस लंबित हैं। एक ही कोर्ट पर इतने अधिक मामलों का दबाव होने से रोजमर्रा की सुनवाई प्रभावित होती है। कई मामलों में तारीखें काफी आगे की मिलती हैं, जिससे पक्षकारों को मानसिक और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी उठानी पड़ती है।

घरौंडा में न्यायिक की बाहर की फोटो।

हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने किया निरीक्षण

इस समस्या को देखते हुए कुछ दिन पहले माननीय हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने घरौंडा कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए थे, ताकि नई अदालतों के लिए भवन और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं जल्द पूरी की जा सकें। इसके बाद से प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

31 जनवरी से पहले शुरू होने की उम्मीद

उम्मीद जताई जा रही है कि 31 जनवरी से पहले दोनों नई अदालतें शुरू हो सकती हैं। यदि ऐसा होता है तो लंबित मामलों का तीन अदालतों में वितरण हो जाएगा। इससे प्रत्येक कोर्ट में करीब 2 से ढाई हजार केस रहेंगे, जिससे सुनवाई की गति बढ़ेगी और लोगों को जल्दी न्याय मिलने की संभावना बढ़ेगी।

बार एसोसिएशन ने बताया बड़ी राहत

घरौंडा बार एसोसिएशन के प्रधान रणधीर सिंह राणा ने कहा कि घरौंडा के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी खुशी की बात है। माननीय हाईकोर्ट के न्यायाधीश यहां पहुंचे थे और उन्होंने भवन की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए थे। नई अदालतें शुरू होने से सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा, जिनके केस लंबे समय से चल रहे हैं।

जानकारी देते एसोसिएशन के सदस्य।

प्रशासन ने तेज की भवन व्यवस्था

घरौंडा के एसडीएम राजेश सोनी ने बताया कि दो नई अदालतें शुरू करने को लेकर आदेश मिल चुके हैं। प्रशासन आदेशों के अनुसार भवन की व्यवस्थाओं पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह घरौंडावासियों के लिए अच्छी खबर है और इससे न्यायिक प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।

लोगों को नहीं लगाने पड़ेंगे बार-बार चक्कर

नई अदालतें शुरू होने के बाद लोगों को बार-बार लंबी तारीखों के कारण कोर्ट नहीं आना पड़ेगा। मामलों का तेजी से निपटारा होने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी। साथ ही वकीलों और कोर्ट स्टाफ पर भी काम का दबाव कम होगा, जिससे व्यवस्था और अधिक सुचारु हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!