Kabirdham Ganja Seized | 2.821 Kg Ganja & Cash Nabbed, NDPS Act Case
कबीरधाम में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी बीच थाना पिपरिया पुलिस ने 13 मार्च 2026 को एक युवक को गांजा लेकर पैदल चलते हुए पकड़ लिया।
.
जानकारी के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुधिया रोड के पास घेराबंदी की। युवक ने अपना नाम अजय गणवीर पिता अशोक गणवीर, ग्राम दशरंगपुर बताया। उसके पास काले बैग में दो पॉलिथीन में कुल 2.821 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 1,05,350 रुपए बताई गई।
साथ ही उसके पास से 67,150 रुपये नगद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन (लगभग 15,000 रुपए) भी जब्त किया गया। कुल जब्त सामान की कीमत 1,87,500 रुपए हुई।
अजय गणवीर के खिलाफ थाना पिपरिया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)2(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी जगह मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी होती दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

