Karnataka Lokayukta Bjp Mla Caught Red-Handed With Rs 5 Lakh Bribe

Karnataka Lokayukta Bjp Mla Caught Red-Handed With Rs 5 Lakh Bribe


गडग (कर्नाटक)3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चंद्रू लामाणी (सफेद शर्ट में) शिरहट्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं।

कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को भाजपा विधायक चंद्रू लामाणी को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

यह कार्रवाई गडग लोकायुक्त पुलिस ने एक ठेकेदार की शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर की।

ये अस्पताल भाजपा विधायक चंद्रू लामाणी का है। यहीं पर रिश्वत लेते उन्हें पकड़ा गया।

ठेकेदार से 11 लाख रुपए की मांगे थे

लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, यह रिश्वत मांग लघु सिंचाई विभाग के कामों से जुड़ी थी, जिसमें सड़क के किनारे रिटेनिंग वॉल (सहायक दीवार) बनाने का काम शामिल था।

आरोप है कि विधायक ने काम करवाने के लिए ठेकेदार से 11 लाख रुपए की मांग की थी। जाल बिछाने की कार्रवाई के दौरान 5 लाख रुपए लेते समय उन्हें पकड़ा गया।

शिरहट्टी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक के साथ उनके निजी सहायक मंजूनाथ वाल्मीकि और गुरु नाइक को भी इस मामले में हिरासत में लिया गया है।

लोकायुक्त ने बयान में कहा कि तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और जांच जारी है।

अधिकारियों ने कहा कि आरोपी विधायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7(ए) और 7(एए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता विजय पुजार इस जिले के चिंचली गांव के रहने वाले क्लास-1 ठेकेदार हैं।

——————————

ये खबर भी पढ़ें:

कर्नाटक में मेडिकल स्टूडेंट ने प्रोफेसर को पीटा, VIDEO:एग्जाम हॉल में फोन से चीटिंग करते पकड़ा था; छात्र ने पेपर छीनने पर हमला किया

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के डॉ. मलाकरेड्डी होम्योपैथिक कॉलेज में एग्जाम के दौरान चीटिंग करने से रोके जाने पर स्टूडेंट ने प्रोफेसर की पिटाई कर दी। घटना इंटरनल एग्जाम के दौरान घटी, जिसका वीडियो क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!