LIC Gets RBI Approval to Buy 9.99 Percent Stake in ICICI Bank


मुंबई4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया अब ICICI बैंक में 9.99% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए LIC को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मंजूरी मिल गई है।

ICICI बैंक ने शेयर मार्केट फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है। बैंक के मुताबिक, RBI की ओर से जारी मंजूरी पत्र 4 सितंबर 2026 को रात 9:09 बजे प्राप्त हुआ। यह अनुमति मिलने के बाद अब LIC अगले एक साल के भीतर बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकेगी।

1 साल की समयावधि तय, वरना रद्द होगी मंजूरी

फाइलिंग में बताया गया है कि यह मंजूरी एक सीमित समय सीमा के साथ दी गई है। यदि LIC मंजूरी पत्र जारी होने की तारीख (4 सितंबर 2026) से एक साल के भीतर इस हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा नहीं कर पाती है, तो यह अनुमति रद्द हो जाएगी। यह खरीद सरकारी नियमों और कानूनी शर्तों को पूरा करने पर ही तय होगी।

HDFC बैंक में भी हिस्सेदारी खरीदेगी LIC

  • ICICI बैंक से पहले LIC को देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी मिल चुकी है।
  • 19 अगस्त को HDFC बैंक की फाइलिंग के अनुसार, RBI ने LIC को बैंक की पेड-अप शेयर कैपिटल या वोटिंग राइट्स का 9.99% तक अधिग्रहण करने की अनुमति दी थी।
  • फाइलिंग के आंकड़ों के अनुसार, LIC के पास पहले से ही HDFC बैंक की कुल शेयर पूंजी का 4.11% हिस्सा मौजूद था।

शेयर बाजार में कंपनियों का हाल

शुक्रवार को LIC का शेयर 1.55 रुपए यानी 0.37% घटकर ₹415.35 पर बंद हुआ। वहीं ICICI बैंक का शेयर ₹1,423.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…

एक हफ्ते में सोना ₹4694 और चांदी ₹8436 सस्ती: 10 ग्राम सोना ₹1.55 लाख पर आया, एक किलो चांदी ₹2.35 लाख की बिक रही

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 4,694 रुपए गिरकर 1.55 लाख रुपए हो गया है।

इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 28 अगस्त को करीब 1.60 लाख रुपए पर था। वहीं चांदी 2.44 लाख रुपए किलो से घटकर 2.35 लाख रुपए पर पहुंच गई है, इसकी कीमत 8,436 रुपए बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!