Lodipur beat Bhawanipur by 7 wickets | लोदीपुर ने भवानीपुर को 7 विकेट से हराया – Bhagalpur News

Lodipur beat Bhawanipur by 7 wickets | लोदीपुर ने भवानीपुर को 7 विकेट से हराया – Bhagalpur News


जगदीशपुर| चोरों ने बोरिंग का मोटर चोरी कर ली। घटना बैजानी गांव की है। मोटर को ईंट से चारों ओर घेरकर ऊपर से सीमेंट की ढलाई कर सुरक्षित किया गया था। चोरी की घटना को किसी शातिर गिरोह ने अंजाम दिया है। किसान राजीव पांडेय ने अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।

.

जगदीशपुर | लोकनाथ हाईस्कूल के मैदान पर सोमवार से सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7 का शुभारंभ हुआ। उद्‌घाटन मुकाबले में लोदीपुर ने भवानीपुर देसरी को सात विकेट से हरा दिया। भवानीपुर देसरी ने निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट पर 120 रन बनाए। जवाब में लोदीपुर की टीम 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरा मैच सोनूडीह सतजोरी और गौराचौकी के बीच खेला गया। जिसमें गौराचौकी ने जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का उद्घाटन नाथनगर के विधायक मिथुन यादव ने किया।

सुल्तानगंज| स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संत कुमार (54) का निधन सोमवार को हो गया। वे मध्य विद्यालय धवलपुरा में पदस्थापित थे। पिछले कुछ दिनों से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। मिडिल स्कूल गंगटी के एचएम प्रभाकर कुमार ने बताया कि मायागंज से उन्हें आईजीएमएस पटना रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। दुधैला स्थित उनके आवास पर शव लाया गया। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनके निधन पर शिक्षकों ने शोक जताया है।

सन्हौला| सेवानिवृत्त होने पर बीईओ अजेयेश्वर पांडेय को विदाई दी गी। सिल्क प्रशिक्षण भवन में आयोजित विदाई सम्मान समारोह का उद्‌घाटन बीडीओ कन्हैया कुमार, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मो. सरफराज, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विकास कुमार ने किया। अतिथियों ने उन्हें अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना की। स्कूली बच्चों ने गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राणा झा ने कहा कि इनके सेवाकाल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की प्रेरणा मिली।

घोघा| आठगामा के काली मंदिर परिसर में आयोजित कालिका वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जोठा को 2-0 से पराजित कर अंतीचक की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को मो. एहसानुल राजा, मुखिया के प्रतिनिधि श्याम यादव, मुनेश्वर मंडल, लक्ष्मी मंडल ने ट्रॉफी प्रदान किया। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया। रेफरी विवेकानंद और सुधांशु थे। कमेंट्री अजय और प्रांजल पटेल ने की।

गोराडीह| थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर रविवार की रात युवक ने छेड़खानी की। पीड़िता ने सोमवार को उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। महिला का आरोप है कि बीती रात पड़ोसी मिथिलेश कुमार जबरन घर में घुसकर छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर वह भाग गया।

अकबरनगर| पुलिस ने श्रीरामपुर के पास एक बासा से 101 लीटर विदेश शराब बरामद की है। साथ ही शराब तस्कर रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दूसरा तस्कर भाग गया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि फरार शराब तस्कर की तलाश की जा रही है।

पीरपैंती| खवासपुर दियारा के मैदान में चल रहे चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट के दूसरे लीग मैच में सोमवार को टाइटन आर्मी मायागंज की टीम ने एचसीसी साहेबगंज की टीम को 29 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटन आर्मी की टीम ने 14.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 151 रन बनाए। जवाब में साहेबगंज की टीम ने सात पर 122 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच आयुष राज रहे।

घोघा| हर साल की तरह इस वर्ष भी सरस्वती पूजा के अवसर पर रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में 24 जनवरी से तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इसकी तैयारी के लिए सोमवार को आयोजन कमेटी के सदस्यों ने मंदिर परिसर मे बैठक की। बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मेंद्र नारायण द्विवेदी ने की। सरस्वती मेला, दंगल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया। 50 से अधिक सदस्यों को अलग-अलग कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!