Ludhiana Chain Snatching Case | Sarabha Nagar Crime CCTV Footage


CCTV में बाइक पर भागता बदमाश और उसका पीछा करती महिला।

लुधियाना में शुक्रवार सुबह जिम पहुंची एक महिला से बाइक सवार बदमाश चेन झपटकर फरार हो गए। महिला ने बदमाशों का पीछा किया तो वह सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। बदमाशों को पकड़ने दौड़े एक युवक पर लुटेरों ने दात से हमला कर दिया।

.

युवक के हाथ पर गंभीर चोट लगी और खून निकलने लगा। इस दौरान भाग रहे बदमाशों के दो जिंदा कारतूस भी गिर गए। मामला सराभा नगर रोड स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल के पास का है।

घटना स्थल से पुलिस को मिले 2 कारतूस।

महिला की गर्दन पर पड़ा छीना झपटी का निशान।

अब विस्तार से पढ़ें पूरा मामला…

  • पार्किंग में एक्टिवा खड़े करते समय हुई झपटमारी: पीड़ित महिला अमनप्रीत कौर निवासी किचलू नगर ने बताया कि वह सुबह करीब 8:10 बजे घर से जिम के लिए निकली थी। 8:15 बजे के करीब जिम पहुंची। जैसे ही वह पार्किंग में अपनी एक्टिवा खड़ी कर रही थी, पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों में से एक ने उसके गले में पहनी सोने की चेन झपट ली।
  • शोर मचाते हुए काफी दूर तक बदमाशों के पीछे दौड़ी: अमनप्रीत ने बताया कि चेन झपटने के बाद वह शोर मचाते हुए काफी दूर तक बदमाशों के पीछे दौड़ी। रास्ते में मौजूद सफाई कर्मचारियों ने भी बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे उन्हें धक्का देकर फरार हो गए। इसी दौरान बदमाशों के 2 जिंदा कारतूस वहां गिर गए।
  • बदमाशों को पकड़ने दौड़े युवक पर दात से हमला: जिम के नजदीक एक कैफे के बाहर बैठे गुरदीप सिंह ने जब शोर सुना तो वह भी बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ा। आरोप है कि लुटेरों ने गुरदीप के हाथ पर दात से वार कर दिया। उसके हाथ से खून निकलने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
  • ‘मेरी गर्दन पर चोट आई, आधी चेन बदमाश ले गए’: अमनप्रीत कौर ने कहा कि चेन झपटने के दौरान उसकी गर्दन पर भी चोट आई है। आपाधापी में बाइक का नंबर नोट नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि बदमाश उसकी चेन का आधी हिस्सा ले गए, जबकि आधी उसके पास बची है। महिला ने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़कर चेन बरामद करने की मांग की।
  • एक घंटे तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा: पीड़िता ने पुलिस के मौके पर पहुंचने में देरी का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना देने के करीब एक घंटे तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। करीब एक घंटे बाद पीसीआर टीम पहुंची। वहीं, मौके पर पहुंचे एएसआई परमानंद ने कहा कि 112 कंट्रोल रूम पर कॉल मिलने के बाद पुलिस टीम पहुंची थी। उन्होंने देरी के आरोप से इनकार किया।

ASI परमानंद को जानकारी देते लोग।

ASI बोले- सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू एएसआई परमानंद ने बताया कि महिला के अनुसार चेन का आधा हिस्सा बदमाश ले गए हैं, जबकि आधा उसके पास है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!